फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   young man committed suicide by hanging himself in room of his house In Mainpuri

Mainpuri: युवक ने फांसी लगाकर जीवनलीला कर ली समाप्त, घरवालों ने देखा तो निकल गई चीख

Mon, 24 Jun 2024 05:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 24 Jun 2024 05:04 PM IST
सार

मैनपुरी में युवक ने फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। घरवालों ने देखा तो उनकी चीख निकल गई। पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई है। 

विज्ञापन
young man committed suicide by hanging himself in room of his house In Mainpuri
आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार की रात युवक ने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी होने के बाद घर में चीख पुकार मच गई। सोमवार की सुबह पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। शव को फंदे से उतारने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। घटना के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


घटना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नगला टाल न्यू सोतियाना की है। यहां के निवासी शिवाकर शुक्ला (35) पत्नी जानवी और तीन बच्चों के साथ रहते थे। रविवार की रात किसी कारण के चलते घर के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन को जब जानकारी हुई तो चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग एकत्र हो गए। सोमवार की सुबह घटना की जानकारी होने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को फंदे से उतारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। युवक ने खुदकुशी क्यों कि इसको लेकर परिजन कोई स्पष्ट वजह नहीं बता सके। हादसे में युवक की मौत के बाद पत्नी व अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। दोपहर बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed