फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   young man committed suicide by hanging himself In Mainpuri his body was found hanging from tree

Mainpuri: युवक ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, बाग में पेड़ से लटका मिला शव; शराब पीने का आदी था

Mon, 29 Jan 2024 04:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 29 Jan 2024 04:51 PM IST
सार

मैनपुरी में युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। इसका शव गांव के बाहर बाग में पेड़ पर लटका मिला। युवक शराब पीने का आदी था। 

विज्ञापन
young man committed suicide by hanging himself In Mainpuri his body was found hanging from tree
man demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सोमवार की सुबह शव गांव स्थित एक बाग में पेड़ पर लटका मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव सींगपुर हविलिया की है।

विज्ञापन


गांव निवासी दीपक सिंह (25) मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहा था। वह शराब भी पीने का आदी हो गया था। रविवार की शाम को भी वह शराब पीकर घर आया। बिना किसी से बात कि हुए कमरे में सोने के लिए चला गया। रात को वह किसी समय घर से बाहर निकल गया। सोमवार की सुबह ग्रामीण बगिया की तरफ से निकले। देखा कि दीपक का शव पेड़ पर लटका हुआ था। 
विज्ञापन


जानकारी मिलने के बाद परिजन में चीख पुकार मच गई। रोते बिलखते हुए परिजन मौके पर पहुंच गए। उधर थाना पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दीपक ने खुदकुशी किस वजह से की। इसको लेकर परिजन कोई जानकारी नहीं दे सके। हादसे में युवक की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed