{"_id":"697cc2fe7384479ca40c2b85","slug":"young-man-committed-suicide-after-being-unable-to-pay-his-loan-installments-in-mainpuri-2026-01-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किस्त न भर पाने पर चुनी माैत: फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश, बैंक कर्मियों पर उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किस्त न भर पाने पर चुनी माैत: फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश, बैंक कर्मियों पर उत्पीड़न का आरोप
Fri, 30 Jan 2026 08:11 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: अरुन पाराशर
Updated Fri, 30 Jan 2026 08:11 PM IST
सार
यूपी के मैनपुरी में लोन की किस्त नहीं भर पाने से परेशान युवक ने फंदे से लटक कर जान दे दी। युवक के परिजनों ने बैंक कर्मियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सड़क पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
सुधीर का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मैनपुरी में एक बैंक से दो बार में 22 लाख रुपये का होम लोन लेने के बाद तीन महीने से युवक ने किस्त जमा नहीं की। किस्त जमा न करने की वजह से बैंक से फोन आ रहे थे। बृहस्पतिवार रात युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। शुक्रवार को परिजन ने शव राधारमन रोड पर रख कर जाम लगा दिया, बैंक कर्मियों पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सीओ सिटी के आश्वासन के बाद करीब एक घंटे से लगा जाम खोला।
कोतवाली क्षेत्र के श्मशान घाट रोड निवासी सुधीर कुमार (40) भांवत चौराहा के पास कॉस्मेटिक की दुकान करते थे। वर्ष 2023 में राधा रमन रोड स्थित एक बैंक से 10 और 12 लाख रुपये के दो लोन लिए थे। सभी की किस्तें लगातार जा रही थीं, करीब तीन माह पहले आर्थिक परेशानी के चलते सुधीर किस्त जमा नहीं कर पाए थे, जिस वजह से बैंक से लगातार फोन कर रहे थे। किस्त जमा न कर पाने की वजह से वह मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहे थे।
परिजन का आरोप है कि बैंक कर्मियों ने सुधीर को बैंक में बुलाकर दो घंटे तक बैठाए रखा, इस दौरान उनसे कहा कि अगर किस्त जमा नहीं की तो आरसी कटवा देंगे। तकादे से परेशान होकर सुधीर ने बृहस्पतिवार रात को दुकान की छत पर लगे कुंदे में फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन ने शव को राधा रमन रोड पर रख कर जाम लगा दिया। मृतक के छोटे भाई अनिकेत ने आरोप लगाया कि किस्तें जमा न होने पर बैंक कर्मचारियों की ओर से भाई को परेशान किया जा रहा था। जिस वजह से सुधीर को खुदकुशी का रास्ता चुनना पड़ गया। परिजन, बैंक कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

Trending Videos
जाम की सूचना मिलने के बाद सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, जाम लगाए मृतक के परिजन व अन्य लाेगों को जाम खोले जाने को लेकर समझाया। उनसे कहा कि आप प्रार्थना पत्र दीजिए। जिस पर पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी, कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद आक्रोशित परिजन शांत हो और एक घंटे से लगा जाम खोल दिया।
मृतक की पत्नी ने दी तहरीर
फांसी लगाकर खुदकुशी करने वाले सुधीर कुमार की पत्नी मधु कुमारी ने तहरीर दी है। आरोप लगाया कि पति पर दो लोन चल रहे थे। लगातार किस्त दी जा रहीं थीं, मगर कुछ किस्त न दे पाने की वजह से बैंक मैनेजर व फील्ड ऑफिसर जबरन किस्त जमा करने का दवाब डाल रहे थे। अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए डरा धमका रहे थे। बृहस्पतिवार को घर व दुकान पर जाकर धमकाया, कहा कि आठ बजे तक किस्त जमा नहीं की, तो बुरा हाल कर देंगे। धमकी से डर कर पति ने खुदकुशी कर ली। पति की मौत के जिम्मेदार मैनेजर व फील्ड आफिसर हैं।
परिजन की ओर से बैंक कर्मियों पर किस्त जमा न कर पाने की वजह से परेशान करने का आरोप लगाया है। उन्हें एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। -संतोष कुमार सिंह, सीओ सिटी