{"_id":"6655c407c4bd044077081adb","slug":"young-man-called-girl-home-and-misdeed-her-in-mainpuri-police-searching-for-accused-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: किशोरी को घर बुलाकर किया घिनौना काम, खून से लथपथ दर्द से छटपटाती मिली; पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: किशोरी को घर बुलाकर किया घिनौना काम, खून से लथपथ दर्द से छटपटाती मिली; पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
Tue, 28 May 2024 05:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 28 May 2024 05:16 PM IST
सार
आरोपी ने किशोरी को घर बुलाकर उसके साथ घिनौना काम किया। इसके बाद बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
crime
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार की रात आरोपी ने बहाने से अनुसूचित जाति की पड़ोसी किशोरी को घर बुलाया। दरवाजा बंद करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की हालत बिगड़ गई। इससे वह बेहोश हो गई। इस पर आरोपी घर के बाहर छोड़कर भाग निकला। पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके तलाश कर रही है।
विज्ञापन
मामला कुरावली थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की रहने वाली एक अनुसूचित जाति की 13 वर्षीय किशोरी सोमवार की रात घर के बाहर सरकारी नल से पानी लेने के लिए जा रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाले आरोपी ने किशोरी को बहाना बनाकर अपने घर में बुला लिया। वहां आरोपी ने कमरा बंद करने के बाद किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
दर्द से छटपटाती हुई पीड़िता जब लहूलुहान होकर बेहोश हो गई। इस पर आरोपी घर के बाहर पड़ा छोड़ कर भाग गया। घटना की जानकारी होने के बाद परिजन किशोरी को अस्पताल लेकर पहुंचे। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी जुटाई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन