{"_id":"591ddcf04f1c1b8351f24e5b","slug":"women-meet-to-meet-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम से मिलने गई महिलाओं ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम से मिलने गई महिलाओं ने किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
Updated Thu, 18 May 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
डीएम से मिलने गई महिलाओं ने किया हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम से मिलने कलक्ट्रेट पहुंची राजीव गांधी नगर की महिलाओं ने गुरुवार को हंगामा कर दिया। हंगामा कर रही महिलाओं ने बताया कि इंतजार करने के बाद भी उन्हें डीएम से नहीं मिलने दिया गया। वह मोहल्ला में जलभराव की समस्या को लेकर मिलने आई थीं।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजीव गांधी नगर में पहले से ही जलभराव की समस्या थी। बुधवार को बारिश के बाद समस्या ने विकराल रूप ले लिया है। कई घरों में पानी भर गया है। वहीं लोगों को घर से निकलने के लिए भी पानी में होकर निकलना पड़ता रहा है। पूर्व में इस समस्या को लेकर वह तहसील दिवस में शिकायत दे चुकीं हैं। मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद वह गुरुवार को डीएम यशवंत राव से मिलने पहुंची। महिलाओं का आरोप है कि वहां तैनात कर्मचारियों ने कहा कि जनता से मिलने का समय खत्म हो चुका है। इसलिए वे नहीं मिल सकतीं। इतनी बात सुनकर महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया। महिलाओं का कहना था कि अगर उनकी सुनवाई नही होती तो वह लखनऊ जाकर शिकायत करेंगी। वहीं डीएम यशवंत राव का कहना है कि किसी भी फरियादी को मिलने से मना नहीं किया जाता है। यदि कोई विशेष बैठक चल रही हो तो बात अलग है। यदि महिलाओं को कोई शिकायत है तो वे निर्धारित समय पर आएं। उनकी समस्या का निदान कराया जाएगा।