फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Women are progressing in every field

Mainpuri News: हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहीं महिलाएं

Thu, 16 Apr 2026 02:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Thu, 16 Apr 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Women are progressing in every field
फोटो 31 स्कूटी रैली में मौजूद भाजपा की महिला नेता। संवाद
मैनपुरी। जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना भदौरिया ने कहा कि केंद्र सरकार ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर ऐतिहासिक काम किया है। महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। केंद्र सरकार में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सिर्फ एक नारा नहीं हर घर की हकीकत है। वे बुधवार को नगर पालिका परिषद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू करने के संबंध में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान मीडिया से रू-ब-रू थीं। नगर पालिका की अध्यक्ष संगीता गुप्ता ने कहा कि आज भारत की बेटियां फाइटर जेट उड़ा रही हैं। सीमा पर देश की रक्षा कर रही हैं। अब इस ऐतिहासिक अधिनियम के बाद देश की संसद भी चलाएंगी। भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने कहा कि भारत की राजनीति में एक ऐतिहासिक युग का आरंभ हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने देश की सोच को बदला है। हमने महिलाओं के विकास की बात नहीं की बल्कि हर महिला के नेतृत्व में विकास की बात कर रहे हैं।आराधना गुप्ता ने कहा कि सरकार ने सभी महिलाओं का सम्मान बढ़ाने का काम किया है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा सिंह, मंजूषा चौहान, सुमन चौहान, साधना तिवारी, प्रज्ञा सैंगर, मंजू यादव, शालिनी अग्रवाल, मनोरमा सिंह, कविता राठौर, साधना गुप्ता, संगीता रावत, सुषमा दीक्षित, सुषमा चौहान, नीतू चौहान, बिशुना सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके बाद नगर पालिका परिषद से जिला सहकारी बैंक तक स्कूटी रैली तथा नारी शक्ति पदयात्रा भी निकाली गई। दीवार पर लेखन का कार्यक्रम भी किया गया। संयोजक हरिओम दुबे, पंकज भदौरिया, अमित गुप्ता, भरत गुप्ता, नंदीश वशिष्ट, तेजप्रताप गोल्डी, शुभम गुप्ता, सौरभ दुबे, अवनीश अग्निहोत्री मौजूद रहे।

फोटो 31 स्कूटी रैली में मौजूद भाजपा की महिला नेता। संवाद

फोटो 31 स्कूटी रैली में मौजूद भाजपा की महिला नेता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed