फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Woman shot dead over land dispute in Mainpuri

Mainpuri: जमीन के विवाद में महिला की गोली मारकर हत्या,  पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे एसपी; आरोपी फरार

Mon, 23 Oct 2023 08:06 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 23 Oct 2023 08:06 AM IST
सार

मैनपुरी में जमीन के विवाद में महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस टीम के साथ एसपी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।

विज्ञापन
Woman shot dead over land dispute in Mainpuri
Mainpuri News: रेखा कश्यप की फाइल फोटो एवं मौके पर जांच करती पुलिसर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार की सुबह एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से गांव में दहशत फैल गई। लोगों की सूचना पर एसपी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। एसपी ने परिजन से बात करके जानकारी ली। एक पट्टे की जमीन की रंजिश बताई गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन


घटना भोगांव थाना क्षेत्र के रामनगर अहिरवा गांव की है। गांव निवासी रेखा कश्यप (45) को करीब 15 साल पहले एक जमीन का पट्टा मिला था। एक बीघा जमीन पर रेखा का परिवार काबिज था। आधा बीघा जमीन को लेकर पड़ोसी सर्वेश शाक्य और उमा चरन से विवाद चल रहा था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: दो बच्चों की मां को हलवाई से हुआ इश्क, परवान चढ़ा प्रेम तो उठाया ऐसा कदम..., शर्मसार हो गए परिवार के लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद की शिकायत पर रविवार को लेखपाल और पुलिस जांच के लिए भी पहुंची थी। टीम दोनों पक्षों को समझा बुझाकर वापस लौट गई थी। इसके बाद सोमवार की सुबह आरोपियों ने घर में सो रही रेखा की गोली मार कर हत्या कर दी। हत्याकांड की सूचना मिलने के बाद एसपी विनोद कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस की तीन टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed