{"_id":"6a80ac7dbaeb59650004383a","slug":"woman-hanged-herself-to-death-for-unknown-reasons-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: फंदे पर लटकी मिली महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस; दो मासूमों के सिर से उठा मां का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: फंदे पर लटकी मिली महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस; दो मासूमों के सिर से उठा मां का साया
Sat, 15 Aug 2026 11:44 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 15 Aug 2026 11:44 PM IST
सार
यूपी के मैनपुरी जिले में विवाहिता ने फंदे से लटककर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र की रामनगर चौकी क्षेत्र में शनिवार को एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
लक्ष्मी अपने पति कन्हैया शुक्ला, दो मासूम बच्चों पारस और आयुष के साथ घर में रहती थी। शनिवार को लक्ष्मी का शव फंदे पर लटका मिला। पति कन्हैया निजी कंपनी में नौकरी करता है और घटना के समय घर पर मौजूद नहीं था।
सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी कृपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।