फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   woman had turned into stone at kurawali in mainpuri

UP: 'पत्थर की मूर्ति बन गई पत्नी', पति ने मचाया ऐसा शोर, दाैड़े-दाैड़े पहुंचे अधिकारी; महिला की हो रही तलाश

Sun, 01 Feb 2026 10:51 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 01 Feb 2026 10:51 AM IST
सार

यूपी के मैनपुरी जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक पति ने अपनी पत्नी के पत्थर की मूर्ति बनने का शोर मचा दिया। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ माैके पर जुट गई। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी माैके पर पहुंच गए। महिला की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
woman had turned into stone at kurawali in mainpuri
महिला के पत्थर की मूर्ति बनने की सूचना पर पहुंची भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के कुरावली के गिहार कॉलोनी के पीछे मोहल्ला फर्दखाना में शनिवार को एक घर में महिला के पत्थर की मूर्ति बनने की अफवाह फैल गई। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार और थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने लोगों को समझाया कि यह केवल अफवाह और अंधविश्वास है।
विज्ञापन


यह अफवाह थाना क्षेत्र के गांव हीरापुर निवासी संजू सिंह के उस दावे से फैली कि घर में सो रही उसकी पत्नी शनिवार सुबह पत्थर की मूर्ति बन गई है। संजू ने कहा कि उसकी पत्नी बीमार रहती है और घर में रखी प्रतिमा की पूजा करती है। अब वह खुद मूर्ति बन गई है।
विज्ञापन


बाहर जमा भीड़ को शांत कर स्थिति को नियंत्रित किया। नायब तहसीलदार अखिल गोयल ने स्पष्ट किया कि यह केवल एक भ्रम फैलाने का मामला है। पुलिस ने कहा कि संजू को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया कि वह आगे से ऐसी कोई हरकत नहीं करेगा। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि उसकी पत्नी कहां गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पता चला कि संबंधित व्यक्ति की पत्नी के पत्थर बनने की बात सिर्फ अफवाह है। व्यक्ति की पत्नी की तलाश की जा रही है। -सच्चिदानंद सिंह, क्षेत्राधिकारी, कुरावली

ये भी पढ़ें-यूपी में छह की मौत: जोरदार धमाके संग कई फीट दूर गिरे ऑटो, सड़क पर बिखर गईं लाशें; भीड़ ने कंटेनर पर किया पथराव
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed