फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Woman Dies of Electric Shock While Fixing Fan Wire in Mainpuri

मौत न चूकी: बिजली के बोर्ड में लगा था तार, दूसरे हिस्से को मुंह से छीलने लगी महिला; करंट लगने से चली गई जान

Mon, 20 Jul 2026 11:23 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 20 Jul 2026 11:23 AM IST
सार

मैनपुरी के किशनी क्षेत्र में पंखे के तार को मुंह से छीलते समय करंट लगने से 28 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Woman Dies of Electric Shock While Fixing Fan Wire in Mainpuri
प्रियंका का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर (कैथपुर) में पंखे का तार लगाते समय करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। महिला ने तार को मुंह से छीलने का प्रयास किया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


यह घटना रविवार रात करीब 9 बजे हुई। जयसिंहपुर (कैथपुर) निवासी ट्रक चालक गुलशन जाटव की 28 वर्षीय पत्नी प्रियंका जाटव उर्फ गीता अपने घर के कमरे में पंखा लगा रही थीं। उन्होंने तार का एक सिरा बिजली के बोर्ड में लगाया और दूसरे सिरे को मुंह से छीलने लगीं। इसी दौरान उन्हें तेज करंट लगा, जिससे उनकी जीभ बुरी तरह जल गई।
विज्ञापन


प्रियंका की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें करंट से छुड़ाया। परिजनों ने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। बेसुध प्रियंका को रात में ही किशनी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सोमवार सुबह महिला के पति गुलशन जाटव भी घर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शमशेरगंज बिजलीघर के जेई विवेक कुशवाहा ने बताया कि उन्हें महिला की मौत की जानकारी मिली है। उन्होंने पुष्टि की कि महिला पंखे का तार लगाते समय तार के दूसरे हिस्से को मुंह में लेने के कारण करंट की चपेट में आई। जेई ने लोगों को बरसात के समय बिजली का प्रयोग करते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी और कहा कि वे इस मामले की सूचना आज थाने में देंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed