{"_id":"6506d92e3a235748400b1333","slug":"woman-committed-suicide-by-hanging-herself-who-came-to-her-maternal-home-in-mainpuri-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: पिता के घर आई बेटी फंदे से झूली, खेत से लौटे घरवालों ने देखा तो चीख पड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: पिता के घर आई बेटी फंदे से झूली, खेत से लौटे घरवालों ने देखा तो चीख पड़े
Sun, 17 Sep 2023 04:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 17 Sep 2023 04:17 PM IST
सार
मैनपुरी में पिता के घर आई बेटी फंदे से झूल गई। खेत से लौटे घरवालों ने दृश्य देखा तो चीख पड़े। शोर सुनकर पहुंचे गांव के लोग परिजन को ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
woman crime
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मायके आई महिला ने रविवार की सुबह फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजन से बात करके जानकारी ली। महिला ने खुदकुशी क्यों कि इसको लेकर वजह की जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
घटना दन्नाहार थाना क्षेत्र के नगला गुलाल गांव की है। गांव निवासी राधेश्याम ने वर्ष 2012 में पुत्री संगीता देवी (27) की शादी जनपद फिरोजाबाद के गांव दौलतपुर निवासी सोबरन सिंह के साथ की थी। शुक्रवार को संगीता ससुराल से मायके नगला गुलाल आई थी। उसके साथ ढाई साल की पुत्री साक्षी थी। रविवार की सुबह पिता खेत पर चले गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Agra: राधास्वामी सत्संग सभा के अध्यक्ष सहित तीन भूमाफिया चिह्नित, 100 करोड़ की सरकारी जमीन पर हुआ कब्जा
विज्ञापन
दोपहर करीब 12 बजे पिता जब घर वापस लौटे तो देखा कि संगीता शव घर में डले टीनशेड के नीचे लगे पाइप में दुपट्टा के फंदा के सहारे लटका हुआ था। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। संगीता ने खुदकुशी क्यों कि इसको लेकर पिता कोई भी वजह नहीं बता सके।