{"_id":"575d9bf24f1c1b383e11b89f","slug":"will-set-his-world-record-in-the-24-hours-to-plant-five-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे में पांच करोड़ पौधे लगाकर बनाएंगे वर्ल्ड रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे में पांच करोड़ पौधे लगाकर बनाएंगे वर्ल्ड रिकार्ड
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Sun, 12 Jun 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
बैठक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा के जमादार सिंह इंटर कालेज शिवनगर में रविवार को एक दिवसीय रिकार्ड पौधरोपण कार्यक्रम 2016 के संबंध में बैठक हुई। इसमें वन विभाग के अधिकारियों ने संबंधित लोगों को उनकी जिम्मेदारी दी।
उप प्रभागीय वन अधिकारी पीके उपाध्याय ने कार्यक्रम से जुड़े घिरोर ब्लाक के समाजसेवी, अध्यापक, आडीटर, गवाहों कसे कहा कि घिरोर ब्लाक के ग्राम अचलपुर में 1 लाख 36 हजार पौधे, उसनीधा में 40 हजार, हड़ाई में 32 हजार, पड़रिया में 16 हजार, इटावा ब्रांच नहर में 3125 बड़े पौधे लगाने का कार्यक्रम है। इसमें सभी को निष्पक्ष होकर पौधों के लगने की रिपोर्ट देनी होगी। यह कार्यक्रम 14 अथवा 16 जुलाई को होगा। पूरे प्रदेश में 6 करोड़ पौधे लगाने का प्रस्ताव है। जिसमें 5 करोड़ पौधे वनविभाग, एक करोड़ पौधे अन्य विभागों के सहयोग से 24 घंटे में लगाकर गिनीज बुक में नाम दर्ज कराना मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का सपना है। इस मौके पर क्षेत्रीय वन अधिकारी एसके उपाध्याय, सेक्शन वन अधिकारी चंद्रेश सोलंकी, वीट प्रभारी सुशील तिवारी, जिला पंचायत सदस्य यदुवंश यादव, क्षेत्रपाल सिंह, रामवरन सिंह, संजू यादव, हरवीर, प्रदीप यादव, भूपेंदर आदि मौजूद थे।