फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   wife along with her lover killed husband after becoming hindrance in illegal relationship In Mainpuri

पति-पत्नी और वो: मिलन में रोड़ा बना तो प्रेमी के साथ मिलकर उजाड़ दिया खुद का सुहाग, दी ऐसी दर्दनाक मौत...

Tue, 11 Apr 2023 06:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 11 Apr 2023 06:41 PM IST
सार

मैनपुरी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मिलन में रोड़ा बनने पर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। इसके बाद इसे आत्महत्या दिखाने की कोशिश की। लेकिन, पुलिस जांच में सब फेल रहा। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया है। 

विज्ञापन
wife along with her lover killed husband after becoming hindrance in illegal relationship In Mainpuri
पुलिस हिरासत में हत्यारोपी पत्नी और प्रेमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में प्रेमी के साथ अवैध संबंध में रोड़ा बनने पर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपना सुहाग उजाड़ दिया। दोनों ने बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। इसके बाद जेब में पर्चियां डाल दीं। इस पर लिखा कि वह परेशान होकर आत्महत्या कर रहा है। लेकिन पुलिस के सामने उनकी एक न चली। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


घटना औंछा थाना व कस्बा की है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि नौ अप्रैल को कस्बा निवासी श्यामपाल का शव बबूल के पेड़ के पास पड़ा मिला था। गले में एक रस्सी बंधी थी। घटना संदिग्ध मालूम हो रही थी। परिजन व पुलिस दोनों इसे किसी की साजिश मान रहे थे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। 

विज्ञापन

पुलिस जांच में कुछ अहम सुराग हाथ लगे

बताया कि इस पर पुलिस का शक और गहरा हुआ। इसी बीच पुलिस जांच में कुछ अहम सुराग हाथ लगे। पुलिस ने श्यामपाल की पत्नी अंजू देवी से पूछताछ की। पूछताछ में उसके प्रेमी सत्यपाल उर्फ जितेंद्र कुमार का नाम सामने आया। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की। पहले तो वह पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करने लगे। लेकिन, सख्ती करने पर वह टूट गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमी से न मिलने का बना रहा था दबाव

दोनों आरोपियों ने बताया कि उनके बीच अवैध संबंध हैं। पति श्यामपाल को इस बारे में पता लग गया था। वह संबंध में बाधक बन रहा था। वह बदनामी करने की बात कहते हुए पत्नी को सही रास्ते पर आने की बात कह रहा था। पत्नी पर लगातार प्रेमी से न मिलने का दबाव बना रहा था। इस पर अंजू ने प्रेमी सत्यपाल के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। दोनों ने मिलकर श्यामपाल का गला घोंटकर मार डाला।

शव को पेड़ से लटकाने की कोशिश की

बताया कि दोनों ने हत्या को आत्महत्या दर्शाने की काफी कोशिश की। इसी कारण शव को पेड़ से लटकाने की कोशिश की। लेकिन, पुलिस को गुमराह नहीं कर सके। मौके से मृतक की जेब से कुछ पर्चियां मिलीं थीं। इसमें आत्महत्या किए जाने की बात लिखी थी। ऐसी ही दो पर्चियां मृतक के घर से भी बरामद हुईं। जांच में पता चला कि पत्नी ने प्रेमी से पर्चियां लिखवाने के बाद जेब में डाली थीं। ताकि पुलिस इसे आत्महत्या समझे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed