फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Villagers protest after breaking the wall of relegious place

Mainpuri: धर्मस्थल की तोड़ी दीवार...ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, सड़क पर प्रदर्शन; एक घंटे तक जाम में फंसे वाहन

Sun, 07 Sep 2025 01:38 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 07 Sep 2025 01:38 PM IST
सार

अराजक तत्वों द्वारा मंदिर की दीवार तोड़े जाने से लोग आक्रोशित हो गए। ग्रामीण औंछा मार्ग पर बैठ गए। इससे वाहनों की कतार लग गई। करीब एक घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे।

विज्ञापन
Villagers protest after breaking the wall of relegious place
सड़क पर बैठे ग्रामीण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी में थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव परोंख में मंदिर परिसर की दीवार अराजक तत्वों ने तोड़ दी। इसे लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने मैनपुरी-औंछा मार्ग पर लगाया जाम। वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर आला अधिकारी माैके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


गांव परोंख में प्राचीन मंदिर है। इसका जीर्णोद्धार पर्यटन विभाग की ओर से कराया गया था। अराजक तत्वों द्वारा मंदिर की दीवार तोड़े जाने से लोग आक्रोशित हो गए। आक्रोशित ग्रामीण औंछा मार्ग पर बैठ गए।
विज्ञापन


मार्ग पर जाम लगने से वाहनों लंबी कतार लग गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण मानने को तैयार नहीं थे। बाद में एसडीएम सदर और सीओ सिटी माैके पर पहुंचे। ग्रामीणों से बात की। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed