फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Vigilance is essential to avoid being defrauded.

Mainpuri News: ठगी से बचने के लिए सतर्कता जरूरी

Thu, 15 Oct 2026 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Thu, 15 Oct 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Vigilance is essential to avoid being defrauded.
भोगांव। नेशनल महाविद्यालय में साइबर सुरक्षा कार्यशाला में साइबर ठगी से बचने के तरीके बताए गए। शुभारंभ प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी ने किया। मिशन शक्ति फेज 6.0 अभियान के तहत साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ रक्षित टंडन ने ऑनलाइन माध्यम से छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने ऑनलाइन धोखाधड़ी, ओटीपी फ्रॉड, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग, फर्जी प्रोफाइल और निजी तस्वीरों के जरिये ब्लैकमेलिंग जैसे अपराधों से बचने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और संदिग्ध एपीके फाइल डाउनलोड करने से बचें। मिशन शक्ति कार्यक्रम प्रभारी मोनिका चौधरी ने कहा कि डिजिटल दुनिया में प्रत्येक लिंक, मैसेज और फोन कॉल पर भरोसा करना जोखिम भरा हो सकता है। किसी भी ईमेल, वेबसाइट या सोशल मीडिया अकाउंट की विश्वसनीयता जांचे बिना निजी जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। इस मौके पर प्राचार्य एसके निमेष, प्रो. एमके आनंद, प्रो. रणवीर सिंह, डॉ. वंदना सक्सेना, डॉ. आशुतोष, कौशलेंद्र दीक्षित, सीमा सक्सेना, कीर्ति मिश्रा, सोनाली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed