फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Vegetable prices fell precipitously after Notbandi

नोटबंदी के बाद औंधे मुंह गिरे सब्जियों के दाम

Wed, 23 Nov 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Wed, 23 Nov 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Vegetable prices fell precipitously after Notbandi
नोटबंदी के बाद औंधे मुंह गिरे सब्जियों के दाम - फोटो : अमर उजाला
 नोटबंदी के बाद सब्जियों के दाम औंधे मुंह गिर गए हैं। इसका कारण बाजार में खुले रुपयों की किल्लत होना है। दस दिन पूर्व जहां सब्जी के दाम आसमान छू रहे थे। वहीं अब आधे से अधिक गिर गए हैं।
विज्ञापन

नोटबंदी का असर सब्जियों पर पड़ा है। इसके सब्जियों के दाम काफी कम हो गए हैं। खुले रुपये न होने के कारण व्यापारी अपने माल की लागत निकालने में लगे हैं। सब्जियां खराब न हो जाएं इसके चलते वह अपना माल बेचने में लगे हैं। दस दिन पहले जहां सब्जी के दाम काफी बढ़े हुए थे। वहीं अब आधे से अधिक गिर गए हैं। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि खुले रुपये न होेने के चलते माल की कीमत ली जा रही है। वहीं सब्जियां जल्दी खराब होती हैं। इसके चलते सस्ते दामों में बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस दिन पूर्व बैगन 20 रुपये किलो बिक रहा था अब छह रुपये किलो बिक रहा है। फूलगोभी 20 से 10 रुपये किलो, पत्तागोभी 20 से आठ रुपये किलो, टमाटर 22 से 15 रुपये किला, आलू 20 से 10 रुपये किलो वहीं मैथी 20 रुपये से 10 रुपये किलो बिक रही है। सब्जी विक्रेता रामप्रकाश ने बताया कि सब्जियों के दाम में काफी गिरावट आई है। इसका कारण नकदी की कमी है। बाजार में खुले रुपयों की किल्लत बढ़ गई है। नोटबंदी की मार सब्जियों पर पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed