{"_id":"56f27cb74f1c1b7d3af14d25","slug":"vasoolee-kar-rahe-sipaahee-ke-khilaaph-thaane-par-pradarshan","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसूली कर रहे सिपाही के खिलाफ थाने पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसूली कर रहे सिपाही के खिलाफ थाने पर प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Wed, 23 Mar 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
वायरल वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार देर रात देवी गेट चौकी पर तैनात सिपाही की अवैध वसूली से नाराज बजाजा बाजार के दुकानदारों ने कोतवाली में जमकर हंगामा किया। लोगों ने आरोप लगाया कि सिपाही दुकानदारों से वसूली कर रहे हैं। मना करने पर दुकानदारों के साथ मारपीट और गालीगलौज की जाती है। पुलिस अधिकारियों के कार्रवाई के आश्वासन पर व्यापारी शांत हुए।
मंगलवार रात आठ बजे कोतवाली क्षेत्र की देवीगेट चौकी पर तैनात सिपाही और बजाजा बाजार के दुकानदारों में कहासुनी हुई। कोतवाली पहुंचे दुकानदारों ने सिपाही पर आरोप लगाया कि एक सिपाही अवैध वसूली करने आया था। मना करने पर सिपाही ने व्यापारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। बड़ी संख्या में मौके पर व्यापारी एकत्रित हो गए तो सिपाह मौके से भाग गया। इसके बाद आक्रोशित दुकानदार रात करीब नौ बजे कोतवाली पहुंचे। वहां इंस्पेक्टर से सिपाही की शिकायत करते हुए निलंबन की मांग की। व्यापारियों ने पुलिस के विरोध में नारेबाजी भी की। दुकानदारों की शिकायत पर इंस्पेक्टर ने सिपाही को बुलाया तो उसने सभी आरोपों से इंकार कर दिया। इससे दुकानदारों का आक्रोश फूट पड़ा। थाने में ही दुकानदारों ने सिपाही को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन मौजूद अन्य सिपाहियों ने उसे बचा लिया। कोतवाली इंस्पेक्टर के समझाने पर दुकानदारों का गुस्सा शांत हुआ।