फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Uncle and two nephews died after being crushed by truck in Mainpuri

ट्रक ने तीन को कुचला: सड़क किनारे खड़े थे मामा और दो भांजे, पीछे से रफ्तार में आई मौत...छीन ली तीनों की जिंदगी

Tue, 01 Aug 2023 12:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 01 Aug 2023 12:04 PM IST
सार

मैनपुरी में ट्रक ने तीन को कुचल दिया। यहां मामा और दो भांजे सड़क किनारे खड़े थे। पीछे से रफ्तार में आई मौत और तीनों की जिंदगी छीन ली। 

विज्ञापन
Uncle and two nephews died after being crushed by truck in Mainpuri
Mainpuri News: ट्रक ने तीन को कुचला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार की सुबह ट्रक ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया। हादसे में एक किशोर सहित तीन लोगों की मौत हो गई। घटना से मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। परिजन को सूचना दी गई है। 

विज्ञापन


घटना बरनाहाल थाना क्षेत्र के इकहरा गांव के पास की है। दरअसल, दिहूली गांव निवासी सोहेल खान के भांजे आमिर (18) निवासी-जाटवपुरी, फिरोजाबाद और सैफ (17) निवासी-मोहम्मदगंज, फिरोजाबाद मोहर्रम पर उसके घर आए थे। मंगलवार की सुबह वह दोनों भांजों को लेकर बरनाहाल गया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- जमीन-पैसे के लालच में हत्या: फौजी जीजा ने रची खौफनाक साजिश...भाइयों ने दिया साथ, इकलौते साले को दी दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह करीब 9 बजे वहां से तीनों लोग बाइक पर घर लौट रहे थे। इकहरा गांव के पास बाइक बंद हो गई। इस पर सोहेल ने बाइक को सड़क किनारे खड़ी कर दिया। आमिर बाइक मिस्त्री था तो वह बाइक देखने लगा। अन्य दोनों लोग पास में ही खड़े थे। इसी समय पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने तीनों को कुचल दिया। 

यह भी पढ़ेंः- आंखों के सामने डूब गया पियूष: चाहकर भी न बचा पाए दोस्त, गिरिराजजी की परिक्रमा से पहले सरोवर में नहा रहे थे
 

आसपास के लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जब तक उन्हें अस्पताल ले जाती तब तक आमिर और कैफ ने दम तोड़ दिया। सोहेल की सांस चल रही थी। पुलिस उसे लेकर अस्पताल पहुंची। यहां डॉक्टर ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। खबर मिली तो परिजन में चीख पुकार मच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed