फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Two youths shot dead in Mainpuri

एटा के दो युवकों की मैनपुरी में गोली मारकर हत्या

Mon, 27 Mar 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Mon, 27 Mar 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
Two youths shot dead in Mainpuri
एटा के दो युवकों की मैनपुरी में गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
भतीजी के लगुन के लिए खरीदारी करने गए एटा के दो युवकों की मैनपुरी में गोली मारकर हत्या कर दी गई और उनके शव थाना औंछा क्षेत्र के गांव दूल्हापुर के निकट पुआल में फेंक दिए। मृतकों की बाइक गायब है। परिवारीजनों का कहना है कि मारपीट की एक घटना की रंजिश में हत्या की गई है। उन्होंने सात लोगों के खिलाफ हत्या और डकैती की धाराओं में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मरने वाले एटा के थाना सकीट क्षेत्र के गांव कायमपुर निवासी राकेश (35) और सुनील उर्फ शंभू यादव (30) थे। इनके शव सोमवार सुबह गांव दूल्हापुर के समीप नंदपुर मोड़ पर पुआल में पड़े मिले।  दोनों की कनपटी पर गोली मारी गई थी। वहीं बाइक भी वहां मौजूद नहीं थी। सूचना पर थाना पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंच गए। राकेश की भतीजी डिंपल का लगुन 31 अप्रैल को है। राकेश का एक हाथ खराब है,जिसकी वजह से वह रविवार शाम करीब चार बजे सुनील के साथ बाइक से समारोह के लिए चीनी और अन्य सामान की खरीदारी करने मैनपुरी के लिए रवाना हुआ। शाम को परिवारीजनों ने फोन पर बात की तो उसने बताया कि वह मैनपुरी में है। रात करीब आठ बजे के बाद राकेश का फोन स्विच आफ हो गया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी पर मृतक के परिवारीजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। एसपी सुनील कुमार सक्सेना ने भी घटनास्थल पहुंचकर जानकारी ली। दोनों शवों को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उक्त मामले में शाम को चश्मदीद गांव निवासी प्रमोद कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। कहा कि वह साथी राजपाल के साथ कुरावली बाजार आया था। साथ में दूसरी बाइक पर राकेश व सुनील भी कुरावली बाजार करने गए थे। रात करीब 10 बजे जब सभी वापस घर लौट रहे थे। तभी गांव दूल्हापुर बार्डर पर गांव निवासी बासुदेव, रामनिवास, अनिल कुमार, रजनीश कुमार, राजेश यादव, सतेंद्र सिंह और सनोज कुमार ने रास्ता रोक लिया। आरोपी राजेश ने तमंचे से सुनील को गोली मार दी। इसके बाद राकेश को भी गोली मार दी। आरोपियों ने उसे व साथी राजपाल को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। मृतक की बाइक लूटकर भाग गए। उसने बताया कि हत्यारोपी मारपीट की एक घटना को लेकर मृतकों से रंजिश मानते थे। इसी वजह से उनकी हत्या की गई है। किस बात को लेकर रंजिश थी यह परिवारीजन नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल
राकेश की हत्या के बाद भतीजी डॉली और डिंपल का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम हाउस पर दोनों कई बार बेहोश भी हो गईं। वहीं परिवारीजन भी घटना से सदमे में हैं। मृतक सुनील उर्फ शंभू मां-बाप का एकलौता बेटा था। उसकी असमय मौत से घर में कोहराम मच गया है।


गांव में पुलिस तैनात
मृतक और आरोपी पक्ष दोनों एक ही गांव के हैं। इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस व पीएसी को तैनात किया गया है। वहीं आरोपियों के घर में ताले पडे़ हुए हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।
चश्मदीद की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों को पकड़कर जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
-सुनील कुमार सक्सेना, एसपी मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed