फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Two people including child died of fever in Mainpuri 43 patients were admitted to district hospital

Mainpuri News: नहीं थम रहा बुखार का कहर, बालक सहित दो की मौत; जिला अस्पताल में 43 मरीज किए गए भर्ती

Mon, 30 Sep 2024 04:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 30 Sep 2024 04:28 PM IST
सार

मैनपुरी में बुखार का कहर नहीं थम रहा है। बालक सहित दो की मौत हो गई। इसके अलावा 43 मरीज जिला अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। 

विज्ञापन
Two people including child died of fever in Mainpuri 43 patients were admitted to district hospital
बुखार - फोटो : Freepik.com

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बुखार का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। बुखार से पीड़ित मरीजों की मौत हो रही है। सोमवार को जिला अस्पताल पहुंचे बुखार से पीडि़त चार साल के बच्चे सहित दो मरीजों की मौत हो गई। वहीं जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ देखी गई। 43 मरीजों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया जबकि ओपीडी में 1356 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया।

विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से जिले में अचानक बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ चली है। बुखार से पीड़ित मरीजों की मौत भी हो रही है। सोमवार को सुबह से ही जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ देखी गई। फिजीशियन और बालरोग विशेषज्ञ के पास मरीजों की लाइन लगी देखी गई। यहां सुरक्षा गार्डों को व्यवस्था संभालनी पड़ी। यहां 300 से अधिक मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके साथ ही बाल रोग विशेषज्ञ कक्ष में 150 से अधिक बच्चों को उपचार दिया गया इनमें बुखार के मरीजों की संख्या अधिक थी।
विज्ञापन


शहर के मदार दरबाजा निवासी बृजेश कुमार के पुत्र लव (4) को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर सोमवार की सुबह परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे म़ृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ही गांव गडे़री निवासी रामौतार (65) को भी पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। एक सप्ताह पहले उन्हें परिजन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां से उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया था। सोमवार को अचानक उनकी हालत फिर से बिगड़ी। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डॉ. मदनलाल ने बताया कि दोनों ही मरीजों को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed