फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Two patients died of fever in Mainpuri

बुखार का प्रकोप: दो मरीजों ने तोड़ा दम...सीने में दर्द के साथ हुई थी उल्टी; छह मरीज गंभीर हालत में रेफर

Mon, 01 Sep 2025 07:03 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 01 Sep 2025 07:03 PM IST
सार

मैनपुरी में बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिला अस्पताल पहुंचे दो मरीजों की माैत हो गई। परिजनों की मानें तो दोनों बुखार से पीड़ित थे। वहीं कई मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल काॅलेज के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
Two patients died of fever in Mainpuri
अस्पताल में भर्ती मरीज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी में बुखार से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में जिला अस्पताल पहुंचे बुखार पीड़ित दो और मरीजों ने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल में 43 मरीजों को विभिन्न बीमारियों से पीड़ित होने पर भर्ती कराया गया। यहां से छह मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन


महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में सोमवार को बारिश के बाद भी मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल की ओपीडी में 1144 मरीजों ने प्राथमिक उपचार लिया। विभिन्न बीमारियों से पीड़ित होने पर डॉक्टरों की सलाह पर 43 मरीज भर्ती कराए गए। 
विज्ञापन


थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला मान सिंह निवासी भोजपाल (71) को दो दिन पहले बुखार आया था। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्बा भोगांव के मोहल्ला गड्ढा निवासी निजामुद्दीन (65) को रविवार को बुखार आया और उन्हें सीने में दर्द के साथ उल्टी हुई। परिजन आनन-फानन में उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रभारी सीएमएस डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि दोनों ही मरीजों को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था। परिजन के अनुसार उन्हें बुखार था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed