फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Two patients died including one and half month old baby suffering from pneumonia in Mainpuri

Mainpuri: निमोनिया पीड़ित डेढ़ माह के मासूम सहित दो मरीजों की मौत, पांच अन्य हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज रेफर

Tue, 09 Jan 2024 07:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 09 Jan 2024 07:00 PM IST
सार

मैनपुरी में निमोनिया पीड़ित डेढ़ माह के मासूम सहित दो मरीजों की मौत हो गई। पांच अन्य की हालत बिगड़ने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज, सैफई के लिए रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
Two patients died including one and half month old baby suffering from pneumonia in Mainpuri
जिला अस्पताल, मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सर्दी के बीच जिले में निमोनिया और अस्पताल के मरीजों की दिक्कतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पिछले 24 घंटे में अलग-अलग क्षेत्र निवासी दो मरीजों ने अस्थमा की दिक्कत होने पर दम तोड़ दिया। वहीं डेढ़ माह के बच्चे की निमोनिया की चपेट में आने से मौत हो गई। पांच मरीज हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किए गए।

विज्ञापन


करहल क्षेत्र के गांव डांडी निवासी बृजेश कुमार का डेढ़ माह का बच्चा मुकेश प्रताप पिछले कुछ दिनों से पड़ रही सर्दी के कारण निमोनिया की चपेट में आ गया। परिजन उसका निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


खरपरी गांव निवासी 70 वर्षीय शिव सिंह को पिछले कुछ दिनों से अस्थमा की दिक्कत थी। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर से उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला देवपुरा निवासी 87 वर्षीय महेंद्र प्रताप सिंह को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि तीनों मरीज मृत अवस्था में लाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed