{"_id":"6a3580b5a0c90fa9fb0f75a6","slug":"two-operators-arrested-for-submitting-a-fake-fdr-at-a-liquor-shop-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-161465-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: शराब की दुकान में फर्जी एफडीआर लगाने वाले दो संचालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: शराब की दुकान में फर्जी एफडीआर लगाने वाले दो संचालक गिरफ्तार
Fri, 19 Jun 2026 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। आबकारी विभाग में जमानत के तौर पर फर्जी एफडीआर जमा कर शराब के दो ठेके संचालित हो रहे थे। जिलाधिकारी ने दोनों को निलंबित कर दिया है। फर्जीवाड़ा करने वाले दोनों संचालक को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा है।
जिलाधिकारी डॉ़ इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देशन में आबकारी विभाग की ओर से सरकारी ठेकों के सत्यापन का कार्य चल रहा है। इसी क्रम में आबकारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने जांच की। जांच में पता चला कि तहसील भोगांव के सुल्तानगंज और आलीपुर पट्टी संकिसा रोड स्थित देसी मदिरा की दुकान के संचालकों ने जो एफडीआर जमानत के तौर पर लगाई है। वह फर्जी है।
बृहस्पतिवार को स्थानीय पुलिस के साथ कोतवाली पुलिस ने दोनों ठेका संचालक संजीव राठौर और देवेंद्र राजपूत को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया और वहां से जेल भेजा। वहीं जिलाधिकारी ने दोनों शराब की दुकानों निलंबित कर दिया गया है। जिला आबकारी अधिकारी हितेंद्र शेखर ने बताया कि अन्य दुकानों की एफडीआर की भी जांच की जा रही है। जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।