{"_id":"d009b4bb32d4ec5de3b60a445bb4fbbe","slug":"two-installations-seized-20-quintals-polythene-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो प्रतिष्ठानों से 20 क्विंटल पॉलिथीन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो प्रतिष्ठानों से 20 क्विंटल पॉलिथीन जब्त
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घिरोर(मैनपुरी)। कस्बे में सोमवार को पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसमें दो प्रतिष्ठानों से 20 क्विंटल पॉलिथीन जब्त की गई। कार्रवाई की रिपोर्ट जिलाधिकारी चंद्रपाल सिंह को भेज दी गई है।
सोमवार को घिरोर में एसडीएम महेश प्रकाश के नेतृत्व में ईओ नगर पंचायत घिरोर सुरेंद्रपाल और थाना प्रभारी की टीम ने संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान लगभग 20 क्विंटल पॉलिथीन जब्त की गई। बबलू उर्फ हनीफ की फर्म मुन्ने मियां एंड कंपनी के यहां से लगभग 16 क्विंटल पॉलिथीन बरामद की गई। इसे नगर पंचायत के दो ट्रैक्टर-ट्राली में भर दिया गया। बालाजी किराना स्टोर के यहां चार क्विंटल पॉलिथीन जब्त की गई। इसके अलावा कई अन्य प्रतिष्ठानों पर भी जांच की गई लेकिन वहां से पॉलिथीन बरामद नहीं हुई। एसडीएम घिरोर का कहना है कि शासन के निर्देश पर पॉलिथीन के खिलाफ लगातार अभियान चलता रहेगा। आगे भी छापामार कार्रवाई की जाएगी। ईओ नगर पालिका सुरेंद्र पाल ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय को कार्रवाई से अवगत करा दिया गया है। बोर्ड के सदस्य मंगलवार को आ रहे हैं। उनकी तहरीर पर संबंधित लोगों के खिलाफ थाना घिरोर में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शहर में नहीं दिख रहा असर
मैनपुरी। पॉलिथीन पर रोक का असर शहर में कहीं भी नहीं दिख रहा है। सोमवार को शहर में अधिकांश व्यक्ति पॉलिथीन लेकर सामान लाते और ले जाते दिखे। इसके चलते यह लगा ही नहीं कि कहीं भी पॉलिथीन पर रोक लगी हुई है। डीएम चंद्रपाल सिंह का कहना है कि पहले भी पॉलिथीन का प्रयोग रोकने के लिए कई बार छापामार कार्रवाई की जा चुकी है। चुनाव के चलते बीच में कार्रवाई नहीं हो सकी। शीघ्र ही योजना बनाकर जिले भर में छापामार कार्रवाई की जाएगी। जिनके यहां भी पॉलिथीन बरामद होगी उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।