फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Two bike riding friends died in road accident

Mainpuri: बचपन से माैत तक निभाया साथ...सड़क हादसे में दो दोस्तों की गई जान, ग्रामीणों के नहीं रुके आंसू

Tue, 17 Jun 2025 09:03 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 17 Jun 2025 09:03 PM IST
सार

गांव लाैट रहे बाइक सवारों को पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में संदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ब्रजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
 

विज्ञापन
Two bike riding friends died in  road accident
मृतकों के फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के नगला दलफ पंचायत घर के पास सोमवार रात पिकअप ने बाइक सवार दो दोस्तों को राैंद दिया। इस हादसे में संदीप दिवाकर (34) और उनके दोस्त ब्रजेश कठेरिया (34) ने दम तोड़ दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने दोनों शव परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन


कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव पलिया निवासी संदीप दिवाकर लखनऊ में पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार थे और उनके दोस्त ब्रजेश कठेरिया भी उनके साथ काम करते थे। सोमवार को दोनों बाइक से अपने गांव पलिया लौट रहे थे। जब वे नगला दलफ पंचायत घर के पास पहुंचे, तो एक पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में संदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ब्रजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ब्रजेश को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां देर रात उन्होंने भी दम तोड़ दिया। दो दोस्तों की एक साथ मौत से उनके घरों में गहरा मातम छा गया है।
विज्ञापन


 

मरते दम तक निभाई दोस्ती
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद संदीप के परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि संदीप को पीडब्ल्यूडी में सड़क निर्माण का ठेका मिला था और ब्रजेश कठेरिया उनके बचपन के गहरे दोस्त थे। उनकी दोस्ती की मिसाल पूरे गांव में दी जाती थी। दोनों लखनऊ में भी साथ ही ठेकेदारी का काम करते थे। ग्रामीणों का कहना था कि इन दोनों दोस्तों ने मरते दम तक अपनी दोस्ती निभाई और अपने परिवार को बिलखता छोड़ दुनिया से चले गए।

संदीप के परिवार में उनकी पत्नी उर्मिला, दो बेटियां और एक बेटा है, जबकि ब्रजेश के परिवार में उनकी पत्नी ममता, दो बेटे और दो बेटियां हैं। इस हादसे में अपने पतियों को खोने के बाद दोनों पत्नियों का रो-रोकर बुरा हाल है और उनके चेहरों पर बच्चों के भविष्य की चिंता साफ झलक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed