फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Tricolor was hoisted resolution of national development

तिरंगा फहरा लिया राष्ट्र के विकास का संकल्प

Tue, 16 Aug 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Tue, 16 Aug 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Tricolor was hoisted resolution of national development
स्वतंत्रता दिवस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
70वें स्वतंत्रता दिवस पर जिलेभर में तिरंगा फराया गया। इस अवसर पर सरकारी कार्यालयों से लेकर, निजी संस्थाओं तक ने देश का स्वाधीनता दिवस धूमधाम से मनाया। सुबह से शुरू हुआ कार्यक्रमों का सिलसिला दोपहर बाद तक चलता रहा। 
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी पीसी गुप्ता ने स्वतंत्रता दिवस पर कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र देश के सभ्य समाज में संविधान ने प्रत्येक व्यक्ति को समान अधिकार दिये है,सभी को स्वतंत्र रूप से रहने ,अपनी बात कहने का अधिकार दिया है, हर व्यक्ति की स्वतंत्रता की एक सीमा है वह हद वहीं तक सीमित है जब किसी दूसरे व्यक्ति की स्वतंत्रतता का हनन न हो। हम अपने अधिकारों का प्रयोग सीमा से अधिक करते हैं। एकजुट रहकर अपने देश,संविधान को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करें तभी शहीदो को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जिलाधिकारी ने श्रीदेवी मेला प्रांगण, सिंहपुरा नहर पुल के पास पौधे रोपित किए। इसके अलावा सीडीओ डाक्टर उज्ज्वल कुमार ने विकास भवन में झंडारोहण और पौधरोपण किया।
विज्ञापन

वहीं पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक ने कार्यालयों पर स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण किया। साथ ही जिला चिकित्सालय में मरीजों को, जिला कारागार में बंदियों को फल वितरित किए गए। एलआईसी में भी झंडारोहण हुआ। छात्राओं ने देशभक्ति पर गीत प्रस्तुत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन प्रशासनिक अधिकारी मानसिंह यादव ने किया। इस अवसर पर इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी बृजेश कुमार, सत्य प्रकाश द्विवेदी, अलका मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी विकास गौतम, जिला पंचायतराज अधिकारी नरेश कुमार, जिला बचत अधिकारी अरूण प्रताप सिंह, हरेंद्र कुमार,राम नरेश,    अशोक जैन, अनिल कुमार सक्सेना,स्वतंत्र मोहन गुप्ता, अनुज,रोहित दुबे,बालक राम सहित कलक्ट्ेट के अनुभाग प्रभारी आदि उपस्थित रहे। 

पालिका परिसर में हुई गोष्ठी
जिलाधिकारी प्रमोद चन्द्र गुप्ता ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिका प्रांगण में मार्चपास्ट की सलामी लेने के उपरांत आयोजित गोष्ठी को संबोधित किया। सभी शहीद वीर सेैनिकों को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए हम सब जिन पदों पर बैठे हैं, उनका निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करें। देश के गौरवमयी इतिहास,स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद दिलाने वाला स्वतंत्रता दिवस समारोह पर हम सबको स्वतंत्रता आंदोलन में प्रतिभाग करने वाले प्रत्येक वीर सेनानी के उदेद्श्यों की याद ताजा करने का अवसर देता है। 

इस अवसर पर विभिन्न कालेज के छात्र-छात्राओं ने परेड की। गोष्ठी में मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर केके शर्मा, उप जिलाधिकारी सदर विमल कुमार अग्रवाल, वरिष्ठ कोषाधिकारी बृजेश कुमार, शफी मंसूरी, डाक्टर चंद मोहन, श्रीकृष्ण मौर्य, नसीरूद्दीन वारिसी, घनश्याम दास गुप्ता, अरुण गुप्ता, शिवऔतार वाल्मीकि, संकोच गौड़ आदि ने संबोधित किया। गोष्ठी का संचालन मुजम्मिल मिर्जा ने किया। अंत में अध्यक्ष नगर पालिका साधना गुप्ता ने धन्यवाद दिया। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिक राम पाल, जिला विद्यालय निरीक्षक आरपी यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed