फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Tractor-DCM climbed, it took two hours

ट्रैक्टर-डीसीएम भिड़ीं, दो घंटे लगा जाम

Sat, 27 May 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी। Updated Sat, 27 May 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
Tractor-DCM climbed, it took two hours
ट्रैक्टर-डीसीएम भिड़ीं, दो घंटे लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र से निकलने वाले आगरा इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर नौरमई के पास लाला ईंट उद्योग के पास शनिवार को सुबह 4:15 बजे ट्रैक्टर डीसीएम में भिड़ंत हो गई। इससे ट्रैक्टर दो भागों में टूट गया। वहीं डीसीएम हाइवे पर ही पलट गई। हालांकि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। हादसे के बाद दो घंटे राजमर्गा पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन


कानपुर से जूते का चमड़ा लादकर दिल्ली जा रही डीसीएम करहल थाना क्षेत्र के नौरमई पर स्थित लाला ईंट उद्योग के पास पहुंची तभी कच्ची ईंट लादकर भट्टे पर जा रहे ट्रैक्टर चालक ने अचानक ट्रैक्टर मोड़ दिया। इससे ट्रैक्टर को बचाने की कोशिश में डीसीएम का संतुलन बिगड़ गया और दोनों में टक्कर हो गई। इसके बाद ट्रैक्टर दो टुकड़ों में बंट गया। वहीं संतुलन बिगड़ने के कारण डीसीएम बीच रोड पर ही पलट गई। डीसीएम चालक नरेश (40) पुत्र भगवत सिंह निवासी डेरा सैदपुर अलीगढ़ उसमें फंस गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे निकाला। उसके मामूली चोटें आई हैं। वहीं ट्रैक्टर चालक ब्रह्मानंद (42) पुत्र हरनाम सिंह निवासी कोरारी खेड़ा थाना नगला खंगर फिरोजाबाद बाल-बाल बच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम व ट्रैक्टर को रोड से हटवाया और बाधित मार्ग को चालू कराया। इस दौरान एनएच दो पर दो घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन


डिवाइडर तोड़ कट बनाने से हुआ हादसा
आगरा-इटावा नेशनल हाईवे-दो पर स्थित लाला ईंट उद्योग के सामने डिवाइडर तोड़कर अवैध रूप से कट बनाया गया है। इसके कारण ही ट्रैक्टर कच्ची ईंट लादकर भट्टे पर जा रहा था। अचानक उसी कट से रोड को पार करने लगा और हादसा हो गया
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष भर होते रहते हैं हादसे
लाला ईंट उद्योग के सामने अवैध रूप से डिवाइडर तोड़ने के कारण यहां सालभर हादसे होते हैं। कई लोगों की जान जा चुकी हैं। वहीं कई लोग घायल हो चुके हैं। इसके बाद भी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed