फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Today will be a test for accountant

लेखपाल बनने के लिए आज देंगे परीक्षा

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Today will be a test for accountant
मैनपुरी। जिले में चकबंदी लेखपाल की परीक्षा रविवार को होगी। परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को पूरे दिन केंद्र व्यवस्थापक और कर्मचारी सीटिंग प्लान तैयार करने और कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाने में लगे रहे।
विज्ञापन

चकबंदी लेखपाल की परीक्षा के लिए जिले में 36 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिन पर 19582 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी है। परीक्षा एक पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। रविवार को होने वाली परीक्षा के लिए शनिवार को परीक्षा केंद्रों पर दिनभर परीक्षा की तैयारियां होती नजर आईं। सीटिंग प्लान बनाने और पर्चा चिपकाने का कार्य दिन भर चलता रहा।
विज्ञापन

चकबंदी लेखपाल की परीक्षा को नकल विहीन और शांतिपूर्ण कराने के लिए 12 मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। जो पल-पल परीक्षा केंद्रों का जायजा लेंगे। हर केंद्र पर एक उप निरीक्षक और पुलिस आरक्षियों की तैनाती की गई है। नगर के आरसी इंटर कालेज, गंगा सहाय कन्या इंटर कालेज, डाक्टर किरन सौजिया एकेडमी, सुदिति ग्लोबल एकेडमी पर दिनभर केंद्र व्यवस्थापक तैयारी करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस आरपी यादव ने बताया कि परीक्षा को संपन्न कराने के लिए सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed