{"_id":"6ade41d7d41c1287b60305d7","slug":"today-326-couples-will-join-hands-together-mainpuri-news-c-25-1-agr1063-1196414-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: आज एक साथ 326 जोड़े थामेंगे एक-दूसरे का हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: आज एक साथ 326 जोड़े थामेंगे एक-दूसरे का हाथ
Sun, 25 Oct 2026 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए शहर के शीतला धाम के कादंबरी मंच मैदान में मंडप तैयार किया गया है। सोमवार को 326 शादियां कराई जाएंगी। इनमें 303 दुल्हन अपने जीवन साथी के साथ सात फेरे लेंगी तो 23 जोड़ों का निकाह भी पढ़ा जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी संतोष बहादुर सिंह ने जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार के साथ मंडप स्थल का भ्रमण कर निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत जिले में ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। 326 युवक और युवतियों को विवाह की सहमति दी गई है। शीतला धाम में सोमवार को सामूहिक रूप से वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विवाह कार्यक्रम के लिए मंडप तैयार कर लिया गया है। दूल्हा और दुल्हन के लिए वेदी भी तैयार की गई है। 23 निकाह के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। सामूहिक विवाह के तहत वधू के खाते में 64 हजार रुपये की धनराशि भेजी जाएगी। इसके साथ ही 21 हजार रुपये का गृहस्थी का सामान दिया जाएगा।
75 पुरोहित करेंगे वेद मंत्रों का उच्चारण
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 303 जोड़े हिंदू रीति-रिवाज के साथ वैवाहिक बंधन में बंधेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने 75 विद्वान पुरोहितों की व्यवस्था की है। इसके लिए वैवाहिक स्थल पर अलग-अलग वेदियां बनाई गई हैं।
प्रभारी मंत्री के साथ पर्यटन मंत्री होंगे मुख्य अतिथि
सामूहिक विवाह कार्यक्रम सोमवार को दोपहर 11 बजे से शुरू होगा। इसके लिए प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह मुख्य अतिथि होंगे। इसके साथ ही जिलाधिकारी व अन्य जनप्रतिनिधि भी विवाह स्थल पर पहुंचकर वर और वधू को आशीर्वाद प्रदान करेंगे।