फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Three farmers died from shock

तीन किसानों की सदमे से मौत

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी/कुरावली। फसल बर्बाद होने पर तीन और किसानों की मौत हो गई। एक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दूसरे के परिवारीजनों ने थाने में सूचना दी है।
विज्ञापन

कुरावली के मोहल्ला घरनाजपुर निवासी दिनेश (50) की एटा के थाना जैथरा के ग्राम कुं वरपुर में दो बीघा जमीन है। इस वर्ष उसने खेत में गेहूं की फसल बोई थी। दिनेश अपने परिवार में पत्नी गुड्डी देवी तथा 19 वर्षीय पुत्री पूजा तथा दस वर्षीय पुत्र अजय तथा छह वर्षीय पुत्र सुमित का पालन-पोषण कर रहा था। गुरुवार को दिनेश खेत पर गया। वहां बारिश में गेहूं की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई। शाम को घर लौटकर यह बात बताई। पत्नी से कहा कि फसल बर्बाद होने से पुत्री की शादी में भी परेशानी होगी। इसके बाद दिनेश चुप होकर लेट गए। कुछ ही देर में सीने में तेज दर्द उठा। परिवारीजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरावली ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भकर विच्छेदन कराया है। दूसरी घटना में थाना घिरोर क्षेत्र के ग्राम कोसोन निवासी उदय सिंह (70) के 12 बीघा जमीन थी। एक पुत्री थी उसकी सीमा उसकी शादी कर दी। गांव में वह अपनी पत्नी संतोषी देवी के साथ रहते थे। पूरी जमीन में गेहूं की फसल बोई थी। शुक्रवार की सुबह उदय सिंह खेत पर गए। वहां फसल की बर्बादी देखकर वह सदमे में आ गए। और उनकी हालत बिगड़ गई। परिवारीजन जिला अस्पताल लाए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार की शाम एसडीएम सदर सत्यनारायन यादव ने  मौके पर पहुंचकर मृतक किसान के परिवारीजनों से बातचीत की। परिवार को शासन से मदद दिलाये जाने का आश्वासन दिया।ग्राम निवासी शंभूदयाल अग्निहोत्री शुक्रवार की सुबह अपने खेत पर घूमने गए थे। वहां बर्बाद गेहूं की फसल को देख अचानक गिर गए। पास में ही कटाई कर रहे किसानों ने उनके परिवारीजनों को सूचना दी। परिवारीजन जबतक उनके पास पहुंचे तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


कैसे होंगे पुत्री के हाथ पीले
दिनेश पुत्री पूजा की शादी जनपद फीरोजाबाद के थाना नारखी के ग्राम खेरियाकलां निवासी सुरेश के पुत्र अजीत के साथ तय की थी। 28 मई को पूजा की बारात आनी है। पत्नी गुड्डी देवी का कहना था कि अब पुत्री के हाथ पीले कै से हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed