{"_id":"670a5c9b638276313606d852","slug":"three-farmers-died-after-being-hit-by-speeding-truck-in-mainpuri-2024-10-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से तीन किसानों की मौत, घर से राशन लेने जा रहे थे; मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से तीन किसानों की मौत, घर से राशन लेने जा रहे थे; मची चीख पुकार
Sat, 12 Oct 2024 04:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 12 Oct 2024 04:55 PM IST
सार
मैनपुरी में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से तीन किसानों की मौत हो गई। वह घर से राशन लेने जा रहे थे। खबर मिली तो घरों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद हाईवे पर मौजूद भीड़
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एनएच-34 पर शनिवार को राशन लेने जा रहे तीन किसानों को ट्रक ने चपेट में ले लिया। हादसे में दो किसानों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीसरे ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने भोगांव नवीगंज मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटा बाद जाम खुल सका। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे।
विज्ञापन
बेवर थाना क्षेत्र के गांव खांकेताल निवासी किसान विनोद कुमार (45), खेमकरन (45) और सिंह लाल शाक्य (45) शनिवार की सुबह करीब 6:30 बजे अपनी साइकिलों से राशन लेने के लिए नगला केहरी के लिए निकले थे। तीनों जब एनएच 34 बाईपास पर विद्या देश कोल्ड स्टोर के सामने पहुंचे। तभी भोगांव की ओर से आ रहे ट्रक ने साइकिल सवार किसानों को चपेट में ले लिया। ट्रक की चपेट में आकर खेमकरन और विनोद कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। सिंह लाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। जानकारी के बाद मृतकों के परिजन मौके पर पहुंचे तो चीख पुकार मच गई। सिंह लाल को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन जिला अस्पताल में चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन व ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया।
भोगांव नवीगंज मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने के बाद कुछ ही देर में घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। सीओ भोगांव सत्यप्रकाश सिंह और प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह के समझाने बुझाने के बाद आक्रोशित मृतक परिजन व ग्रामीण शांत हुए। जिसके बाद एक घंटे से लगा जाम खुल सका। मार्ग खुलने के बाद पुलिस ने मार्ग का आवागमन सुचारू कराया।