फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three accidents during Navratri 11 devotees died in Mainpuri many seriously injured returning after offering Neja

मैनपुरी में सड़क हादसा: मकान में घुसी श्रद्धालुओं से भरी डीसीएम, दो लोगों की मौत, 15 घायल

Sun, 10 Apr 2022 08:05 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Published by: सुशील कुमार Updated Sun, 10 Apr 2022 08:05 AM IST
सार

मैनपुरी में नवरात्रि के दौरान तीन हादसे हुए। जिसमें अब तक 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। शनिवार देर रात हुए हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Three accidents during Navratri 11 devotees died in Mainpuri many seriously injured returning after offering Neja
घर में घुसी डीसीएम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के मां शीतला देवी मंदिर से शनिवार की रात नेजा चढ़ाकर लौट रहे श्रद्धालुओं की डीसीएम दन्नाहार क्षेत्र में अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई। हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक घायल हो गए। पांच को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज सैफई  रेफर किया गया है।

विज्ञापन


थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव हलपुरा निवासी अतुल चौहान परिजन के साथ नेजा चढ़ाने आए थे। रात करीब 10 बजे सभी डीसीएम में बैठ कर गांव लौट रहे थे। डीसीएम दन्नाहार क्षेत्र में हरीसिंहपुर मार्ग पर गांव के पास पहुंची तभी अनियंत्रित होकर एक मकान की दीवार में जा टकराई। घटनास्थल पर चीख-पुकार सुनकर लोग एकत्र हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां 40 वर्षीय मुनेश उर्फ कोतवाल व 45 वर्षीय रामवीर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


माता शीतला देवी मंदिर में नेजा चढ़ाने के बाद श्रद्धालुओं को ले जा रही डीसीएम की रफ्तार तेज थी। लोगों की मानें तो हादसे की प्रमुख वजह तेज रफ्तार ही रही। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया है कि गांव हलपुरा निवासी अतुल चौहान ने किसी मन्नत के बाद शनिवार को अष्टमी के दिन माता शीतला देवी मंदिर में नेजा चढ़ाया था। इसमें शामिल परिजन व ग्रामीण डीसीएम से घर लौट रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों की मानें तो डीसीएम का चालक गाड़ी बहुत ही तेज चला रहा था। शिवसिंहपुर मार्ग पर जब वह लोग गांव के पास पहुंचे तो उस से धीमे चलने की बात भी कही लेकिन चालक ने किसी की नहीं सुनी। तेज रफ्तार के कारण हुए हादसे में दो लोगों की जान चली गई। रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिए। शव जब गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में शवों का अंतिम संस्कार किया गया। 

यह हुए घायल 

जिला अस्पताल से गंभीर घायल प्रहलाद सिंह, महेश चंद्र, विश्वनाथ निवासी हरिसिंहपुर और विद्याराम निवासी हलपुरा को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिए।


आठ दिन में तीन सड़क हादसे

आठ दिन में तीन सड़क हादसे हो चुके हैं। इससे पूर्व शुक्रवार रात को कोतवाली क्षेत्र में हादसा हुआ था। यहां श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई थी, जिसमें तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। ये श्रद्धालु भी शीतला देवी मंदिर पर चढ़ा कर लौट रहे थे। चार अप्रैल की रात को औंछा थाना क्षेत्र में हुए हादसे में चार श्रद्धालुओं की जान चली गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed