फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   thieves broke locks of house and shop In Mainpuri stole jewellery and goods worth lakhs

Mainpuri: चोरों ने मकान और दुकान के तोड़े ताले... लाखों के जेवर और सामान किया पार

Mon, 15 Jul 2024 04:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 15 Jul 2024 04:22 PM IST
सार

मैनपुरी में चोरों ने मकान और दुकान के ताले तोड़कर अंदर घुसे। लाखों के जेवर और सामान पार कर ले गए। घरवालों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
thieves broke locks of house and shop In Mainpuri stole jewellery and goods worth lakhs
चोरों ने लाखों के जेवर और सामान किया पार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में चोरों की सक्रियता एक बार फिर से बढ़ने लगी है। चोरों ने एक दुकान और एक मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी की वारदात अंजाम दी। जांच के नाम पर पुलिस कई दिनों तक मामला दबाए रही। पीड़ितों की तहरीर पर रविवार को कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के नगला भंत निवासी राहुल के घर पर आठ जुलाई को मां सुशीला देवी, पत्नी प्रियंका और बहन आरती उर्फ नेमा थे। रात को सभी लोग खाना खाने के बाद सो गए थे। रात में किसी समय चोर घर के अंदर दाखिल हुए और कमरों में रखी अलमारी और बक्सों में रखे जेवर और नकदी चोरी की वारदात अंजाम दी। 
विज्ञापन


नौ जुलाई की सुबह जब परिजन जागे तो चोरी की जानकारी हुई। राहुल ने बताया कि चोर आठ सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन, एक हार, झाले, पांच जोड़ी पायल, 78 हजार रुपये नकदी चोरी कर ले गए। चोर जूनियर हाईस्कूल के रास्ते घर में दाखिल हुए थे। जेवर के खाली डिब्बे स्कूल के बाथरूम में पडे़ मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य चोरी की वारदात आगरा रोड बाईपास ट्रांसपोर्ट नगर निवासी अरविंद कुमार की दुकान में हुई। अरविंद ने बताया कि वह घर में ही यूनिफार्म की दुकान व गोदाम बनाए हुए हैं। पांच जुलाई की रात चोरों ने दुकान के ताले तोड़ कर करीब 2.75 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। 


अगले दिन दुकान में हुई चोरी की वारदात की जानकारी हुई। उक्त दोनों ही चोरी की वारदात के बाद पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर दी थी। लेकिन पुलिस मामले में को दबाए रही। रविवार को मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed