फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Thieves broke into house by breaking grill and stole jewellery and cash worth lakhs in Mainpuri

Mainpuri: जंगला तोड़कर घर में घुसे चोर, लाखों के जेवरात और नकदी किए पार; पुलिस तलाश में जुटी

Sun, 30 Jun 2024 05:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 30 Jun 2024 05:45 PM IST
सार

जंगला तोड़कर घर में घुसे चोर लाखों के जेवरात और नकदी पार ले गए। पीड़ित ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
Thieves broke into house by breaking grill and stole jewellery and cash worth lakhs in Mainpuri
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार की रात मकान का जंगला तोड़ कर चोर घर में घुस गए। अलमारी में रखी करीब 13 लाख रुपये के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। रविवार की सुबह चोरी की जानकारी होने के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच की। पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


औंछा थाना क्षेत्र के गांव मधुपुरी निवासी राजू औंछा मैनपुरी मार्ग पर दुकान व मकान बना कर परिवार के साथ निवास कर रहे हैं। घर में इलेक्ट्रिक उपकरण बिक्री फिटिंग आदि की दुकान भी किए हुए हैं। शनिवार की शाम को परिवार में एक वृद्धा की मौत के बाद राजू परिवार के लोगों के साथ मकान में ताला डाल कर चले गए थे। 
विज्ञापन


रात में किसी समय चोरों ने छत पर चढने के बाद जीने का जंगला काट कर घर के अंदर प्रवेश किया। कमरे में रखी अलमारी और बक्सों में रखा हुआ जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। रविवार की दोपहर जब राजू घर लौटे तो कमरों के ताले और जंगला टूटा देख उनके होश उड़ गए। कमरे में अलमारी बक्से खुले पडे़ थे। सामान इधर-उधर बिखरा हुआ पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित से जानकारी ली। राजू ने बताया कि चोर करीब 10 लाख रुपये के जेवर और तीन लाख रुपये की नकदी आदि चोरी कर ले गए हैं। फोरेंसिक की टीम ने भी घटनास्थल पर जांच कर नमूने एकत्र किए। कस्बा के व्यापारियों ने भी चोरी की वारदात का जल्द खुलासा किए जाने की मांग की। प्रभारी थाना इंचार्ज सुभाष चंद्र ने बताया कि जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करेंगे।

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार की रात मकान का जंगला तोड़ कर चोर घर में घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed