UP: आपकी एक गलती...खाता खाली, साइबर अपराध का यह तरीका चौंका देगा आपको; पढ़ें पूरी खबर और रहें सावधान
आपकी एक गलती से साइबर अपराधी आपका खाता खाली कर देंगे। साइबर अपराध का यह तरीका आपको चौंका देगा। पढ़ें पूरी खबर और सावधान रहें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में चित्रगुप्त महाविद्यालय के वाहन स्टैंड पर खड़ी बाइक की डिक्की से चोर ने नकदी, क्रेडिट कार्ड मोबाइल की सिम चोरी कर ली। एलएलबी की परीक्षा देने आए छात्र के खाते से 59 हजार रुपये निकाल लिए। जानकारी होने के बाद पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भरतवाल निवासी अभिषेक मिश्रा एलएलबी तृतीय वर्ष का छात्र है। शनिवार को वह चित्रगुप्त महाविद्यालय में परीक्षा देने के लिए गया था। मोबाइल, क्रेडिट कार्ड, 1600 रुपये की नकदी आदि बाइक की डिक्की में रखने के बाद स्टैंड पर खड़ा कर गया था। एक साथी ने भी अपना सामान डिक्की में रखा था। अभिषेक जब परीक्षा देकर वापस आया तो देखा कि डिक्की खुली हुई थी।
यह भी पढ़ेंः- श्री बांके बिहारी मंदिर: सहज दर्शन के लिए शुरू की गई ऑफ लाइन रजिस्ट्रेशन व्यवस्था का ट्रायल फेल, कर दी गई बंद
बताया कि डिक्की में मोबाइल तो मिला लेकिन दो सिम, क्रेडिट कार्ड, नकदी आदि गायब थी। साथ आए कैलाश कुमार निवासी गडे़री की भी सिम, नकदी आदि चोरी हो थे। शक होने के बाद जब अभिषेक बैंक पहुंचा तो पता चला कि खाते से 59 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। क्रेडिट कार्ड से भुगतान किया गया है। अभिषेक ने कोतवाली में तहरीर देकर खाते से निकाली नकदी वापस दिलाने और मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
यह भी पढ़ेंः- Agra: राधास्वामी सत्संग सभा के अध्यक्ष सहित तीन भूमाफिया चिह्नित, 100 करोड़ की सरकारी जमीन पर हुआ कब्जा
स्टैंड संचालक नहीं दे रहा जानकारी
अभिषेक ने बताया कि स्टैंड पर वाहन खड़ा करने के बाद पर्ची भी ली थी। वाहन स्टैंड से डिक्की खोल कर चोरी कर ली गई। लेकिन, जब इस बारे में स्टैंड संचालक से जानकारी ली गई तो वह इस बारे में जानकारी से इन्कार करने लगा। वह कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।