फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Then relief would not have boycotted the election

नहीं मिली राहत राशि तो करेंगे चुनाव का बहिष्कार

Mon, 14 Nov 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Mon, 14 Nov 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
Then relief would not have boycotted the election
नहीं मिली राहत राशि तो करेंगे चुनाव का बहिष्कार - फोटो : अमर उजाला
विकास खंड सुल्तानगंज क्षेत्र के लोहिया गांव सुरजनपुर के किसानों ने ओलावृष्टि और सूखा राहत की मुआवजा राशि का जल्द वितरण न होने पर विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का एलान किया है। आक्रोशित किसानों ने डीएम को पत्र भेजकर राहत चेकों का वितरण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

लोहिया गांव सुरजनपुर, मजरा संतोषपुर और हविलिया के किसानों को लेखपाल की लापरवाही के चलते ओलावृष्टि व सूखा राहत के चेक वितरित नहीं हो सके हैं। चेक न मिलने से परेशानी उठा रहे ग्रामीणों का सब्र सोमवार को जवाब दे गया। किसानों ने गांव के बाहर प्रदर्शन कर राहत राशि दिलवाने की मांग की है। एक प्रार्थना-पत्र भेजकर डीएम चंद्रपाल सिंह से किसान समस्याओं को देखते हुए राहत राशि के चेक वितरण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

पूर्व में ग्राम सभा सुन्नामई के ग्रामीण भी राहत चेक दिलाने की मांग कर चुके हैं। किसान सुधीर कुमार यादव का कहना है यदि उन्हें मुआवजा नहीं मिला तो आने वाले विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। ज्ञापन देने वाले किसानों में रामवीरसिंह, प्रेमकुमार, नंदकिशोर, नरेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, सहदेव, रघुवीर, शांती स्वरूप, सुरेंद्र सिंह, रामनरेश आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed