{"_id":"2972e63da17dcc18c5eff9d3e9c9315c","slug":"theft-of-millions-in-two-places-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो स्थानों पर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो स्थानों पर लाखों की चोरी
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में बुधवार रात चोरों ने दो स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। एक मकान में जहां सेंध लगाकर लाखों का माल साफ कर दिया, वहीं सराफ की दुकान से भी हजारों की नकदी व सोने चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए।
थाना क्षेत्र के गांव जटपुरा निवासी दिनेश कुमार के मकान की पीछे की दीवार में चोरों ने सेंध लगा दी और अंदर घुसकर एक लाख की नकदी समेत एक लाख से ज्यादा के आभूषण चोरी कर ले गए। दिनेश के अनुसार वह दूसरे कमरे में सो रहे थे। सुबह घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पीड़ित ने चोरी की तहरीर दे दी है। वहीं कटरा सामान निवासी सुरेंद्र वर्मा की बाजार में सराफा की दुकान है। बुधवार शाम दुकान बंद कर घर चले गए। रात को चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर वहां रखी 13 हजार की नकदी समेत डेढ़ लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। इस दौरान खटपट की आवाज होने पर जब पड़ोसियों की आंख खुली तो उन्होंने फायर किए, लेकिन चोर भाग गए। सूचना पर पुलिस पिकेट मौके पर पहुंची और चोरों की तलाश की, लेकिन वह हाथ नहीं लगे। सुरेंद्र वर्मा से घटना की तहरीर दे दी है।