{"_id":"6a343781d1d48072730f52ee","slug":"theft-at-country-liquor-shop-by-breaking-through-the-wall-mainpuri-news-c-174-1-mnp1003-161381-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: देसी शराब की दुकान की दीवार काटकर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: देसी शराब की दुकान की दीवार काटकर चोरी
Thu, 18 Jun 2026 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
किशनी। किशनी क्षेत्र के कछपुरा महोली में बुधवार की रात चोरों ने एक देसी शराब की दुकान को निशाना बनाया। दुकान में रखे हजारों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। संचालक की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
दुकान संचालक अरुण मिश्रा ने बताया कि बुधवार रात चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार में नकब लगाया। दुकान में रखे देसी शराब के 149 क्वार्टर चोरी कर लिए। चोरी गए माल की कुल कीमत 19120 रुपये है। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद चोरों ने पहचान छुपाने की कोशिश की। उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर को उखाड़ा और दुकान के बाहर तोड़कर फेंक दिया। बृहस्पतिवार को सुबह दुकान संचालक को जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुला लिया। टीम ने मौके से नमूने लिए हैं। पुलिस आसपास के अन्य कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। संवाद