{"_id":"79face6d787d0fc547b7db1667426e92","slug":"the-villagers-drove-harchandpur-gherry-dm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरचंदपुर के ग्रामीणों ने घेरी डीएम की गाड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरचंदपुर के ग्रामीणों ने घेरी डीएम की गाड़ी
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। कुसमरा में हरचंदपुर के ग्रामीण द्वारा अपनी जमीन पर निर्माण कराने से रविवार को रोके जाने पर सोमवार को ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पर डीएम की गाड़ी का घेराव किया। डीएम से मांग की कि चौकी प्रभारी और लेखपाल को हटाया जाए।
सोमवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए ग्रामवासी हाकिम सिंह ने कहा कि उनकी पैतृक जमीन मैनपुरी-कुसमरा रोड पर है। जमीन पर आरोपी कब्जा कर रहे हैं। क्षेत्रीय लेखपाल और चौकी इंचार्ज आरोपियों का सहयोग कर रहे हैं। आरोपी अपने आप को चौकी इंचार्ज का रिश्तेदार बता रहे हैं। उमेश चंद्र ने कहा कि 26 जुलाई को जमीन की पैमाइश तहसीलदार किशनी कृपाशंकर सिंह ने कानून गो से अपनी उपस्थिति में पैमाइश कराई। उनकी जमीन पर निर्माण कराने के लिए तहसीलदार उनसे कह गए। कुछ देर बाद चौकी इंचार्ज ने आकर उन लोगों को भगा दिया।
मुकेश चंद्र ने कहा कि इसकी उच्च पैनल बनाकर जांच कराई जाए। जांच के बाद उन्हें उनकी जमीन दिलाई जाए। प्रदर्शन के बाद लोगों ने डीएम की गाड़ी का घेराव किया। डीएम से कहा कि चौकी इंचार्ज और क्षेत्रीय लेखपाल को वहां से हटाया जाए। डीएम ने जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों का आक्रोश शांत हुआ। इस मौके पर खुशीराम, सुग्रीव सिंह, बालकराम, अतर सिंह, फूलसहाय, बाबूराम, राजेंद्र सिंह, रामनरेश, सुमित कुमार, सर्वेश कुमार, धनवेश सिंह आदि शामिल थे।