फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The village came into Brepur crocodile, villagers in panic

गांव बड़ेपुर में आया मगरमच्छ, दहशत में ग्रामीण

Tue, 22 Nov 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Tue, 22 Nov 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
The village came into Brepur crocodile, villagers in panic
गांव बड़ेपुर में आया मगरमच्छ, दहशत में ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के गांव बडे़पुर में सोमवार शाम खेत में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीण दहशत में आ गए। मंगलवार सुबह फिर मगरमच्छ दिखा। जानकारी होने पर ग्रामीणों ने बच्चों को खेतों की ओर जाने से रोक दिया। सूचना पर गांव पहुंची वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़कर काली नदी में छोड़ दिया।
विज्ञापन

सोमवार शाम गांव बड़ेपुर में बंबा के रास्ते एक मगरमच्छ आलू के खेत में चला आया। यह देख खेतों की ओर जा रहे ग्रामीण वहां से भाग आए। मंगलवार सुबह करीब छह बजे गांव निवासी सत्यपाल शर्मा जब खेत पर पहुंचे तो वहां पीपल के पेड़ के समीप उन्हें झाड़ियों में आहट सुनाई दी। उसने भागकर ग्रामीणों को जानकारी दी। इसके बाद खेत में मगरमच्छ को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने काफी देर तक मशक्कत के बाद मगरमच्छ को काबू में कर लिया। उसे प्राइवेट वाहन से ले जाकर काली नदी में छोड़ दिया।
विज्ञापन

 
सर्दियों के मौसम में किसान खेत में पानी लगाते हैं। नमी की जगह मगरमच्छ को आकर्षित करती है। आसपास के किसी नहर आदि से वह खेत में आया होगा। वह नर मगरमच्छ था, संभवत उसकी उम्र करीब एक वर्ष रही होगी। मगरमच्छ सवा मीटर लंबा था और वजन 60 किलो था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धार्थ अंबेडकर, जिला वन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed