फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The truck was found in the province of non-alcohol

ट्रक से बरामद हुई गैर प्रांत की शराब

Sun, 01 Jan 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sun, 01 Jan 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
The truck was found in the province of non-alcohol
ट्रक से बरामद हुई गैर प्रांत की शराब - फोटो : अमर उजाला
थाना पुलिस ने शनिवार रात को एटा बार्डर के समीप चेकिंग के दौरान एक ट्रक से लाखों रुपये कीमत की गैर प्रांत की शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। एक मौके से भाग गया।
विज्ञापन


थाना पुलिस एटा बार्डर के समीप गांव शरीफपुर जीटी रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। रात करीब 11 बजे एटा की तरफ से आ रहे ट्रक पर संदेह होने पर थानाध्यक्ष ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर चालक ने ट्रक तेजी से दौड़ा दिया। पुलिस ने पीछा कर ट्रक की घेराबंदी की तो उसमें बैठा एक आरोपी कूदकर भाग गया। पुलिस ने दो को मौके पर ही दबोच लिया। पूछताछ में युवकों ने अपने नाम संदीप पुत्र रूप सिंह निवासी ग्राम लाडपुर थाना झज्जर हरियाणा और यूसुफ पुत्र नियाजू निवासी ग्राम सरदौनी थाना इंचौली मेरठ बताया।
विज्ञापन

शराब तस्करों ने भागे हुए साथी का नाम श्रीकांत उर्फ नीलू थाना कुर्रा मैनपुरी बताया। पुलिस ने ट्रक से अरुणाचल प्रदेश की व्हिस्की के मार्क लगी 552 पेटियां बरामद की हैं। जांच के दौरान ट्रक में मिले कागजात से पता चला कि अंजलि ट्रांसपोर्ट कंपनी नीमिका सीकर हरियाणा से सोला पोटार्स पाउडर को लखनऊ स्थित अग्रवाल ट्रेडिंग कंपनी तक पहुंचाने के लिए ट्रक में लोड किया गया था। आरोपियों ने बताया कि ट्रक मालिक हरीश सहित चारों लोग इस अवैध काम में बराबर के हिस्सेदार हैं। हरियाणा से अरुणाचल प्रांत की अवैध शराब ट्रक में लादकर फर्जी बिल्टी बनाकर जिले में कई स्थानों सप्लाई की जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed