फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The SP flag of the District Panchayat, 26 pro wins

जिला पंचायत में सपा का परचम, 26 समर्थक जीतें

Thu, 09 Nov 2023 07:00 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:00 PM IST
विज्ञापन
The SP flag of the District Panchayat, 26 pro wins
मैनपुरी। जिला पंचायत पर सपा ने अपना कब्जा बरकरार रखा। 26 सपा समर्थक जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए हैं। अन्य छह सदस्यों भाजपा, बसपा और निर्दलीय के हिस्से में दो-दो सीटें आई है तो कांग्रेस का एक भी समर्थित नहीं जीत पाया। सपा नेताओं ने इसे विकास की जीत बताया है तो विरोधियों ने सत्ता के दुरुपयोग की जीत बताया है।
विज्ञापन

 सोमवार को हुई मतगणना के बाद जिले में जिला पंचायत सदस्य की 31 सीटों पर परिणाम घोषित किए गए। घिरोर के वार्ड नंबर 18 से बेबी यादव निर्विरोध चुनी गईं। 32 में से 26 सदस्य सपा के समर्थक चुने गए। जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा ने इस जीत का श्रेय पार्टी के विकास कार्यों को दिया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संकोच गौड़  ने कहा कि यह सभी सीटें सत्ता का दुरुपयोग कर प्राप्त की गई हैं। बसपा के जिलाध्यक्ष एसपी सिंह राणा ने कहा कि शासन और प्रशासन ने सत्ता के दबाव में आकर सपा समर्थकों को जितवाया है। भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता का कहना है कि सपा नेताओं ने खड़े होकर बूथ कैप्चर कराए, मतपत्र लूटे। प्रशासन का जमकर दुरुपयोग किया गया। चुनाव में जनादेश नहीं बल्कि सत्ता का आदेश चला है।
विज्ञापन

सबसे अधिक मतों से जीतीं सुधा
मैनपुरी। सुल्तानगंज के वार्ड 10 से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सुधा जिले में सर्वाधिक 8800 मतों से जीतीं। उन्होंने नीरा को हराया। वहीं सबसे कम वोटों से बेवर के वार्ड छह से प्रत्याशी प्रदीप प्रताप सिंह ऊर्फ छोटे प्रधान जीते। वे सिर्फ 123 मतों से जीते। उन्होंने आकाश प्रताप सिंह चौहान को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुन: मतगणना हुई
मैनपुरी। पंचायत चुनावों में कई ब्लाकों मेें कई सीटों के लिए पुन: मतगणना हुई। सूत्रों के अनुसार जिला पंचायत के वार्ड 15 में भी सुजान सिंह की हार के बाद देर रात पुन: मतगणना कराई गई। हालांकि वे फिर भी हार गए। हालांकि इस संबंध में सुजान सिंह का कहना है कि उनको बेइमानी से हराया गया है। उन्होंने मतगणना की मांग की थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके अलावा बेवर, किशनी, करहल आदि ब्लाक में भी पुन: मतगणना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed