{"_id":"57e02eb34f1c1be456a82787","slug":"the-most-important-task-of-voting","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान सबसे महत्वपूर्ण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान सबसे महत्वपूर्ण कार्य
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Tue, 20 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
जागरूकता रैली
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मताधिकार के लिए मतदाता सूची में नाम दर्ज होना जरूरी है। इसलिए एक जनवरी 2017 को जो भी नवयुवक, नवयुवतियां 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं, प्रपत्र छह भरकर बूथ लेबल अधिकारी को उपलब्ध करा दें। ताकि उनका नाम मतदाता सूची में शामिल हो सके। यह बात सीडीओ विजय कुमार गुप्ता ने क्रिश्चियन जूनियर स्कूल के प्रांगण से मतदाता जागरूकता रैली को रवाना करते हुए कही।
सीडीओ ने कहा कि सभी मतदाता ध्यान रखें कि एक वोट से होती हार जीत, कोई मत न जाए बेकार, इसलिए वोट अवश्य दें।
अपर जिलाधिकारी एके श्रीवास्तव ने कहा कि स्कूली छात्र-छात्राएं मतदान की अलख जगाने निकले है। उन्होंने मतदाताओं से मतदाधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए कन्यादान से महत्वपूर्ण मतदान है। कुंवर रामचंद्र महिला महाविद्यालय, श्रीचित्रगुप्त महाविद्यालय, कुंवर आरसी इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, गंगासहाय इंटर कॉलेज आदि विद्यालय के छात्र, छात्राओं भाग लिया।
अध्यक्ष नगर पालिका साधना गुप्ता, उप जिलाधिकारी किशनी अमित कुमार, डिप्टी कलक्टर अविनाश चंद्र मौर्य, जिला समाज कल्याण अधिकारी अजय वीर सिंह यादव, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर सुरेशचंद्र यादव, डीआईओएस आरपी यादव, बीएसए रामकरन, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका रामपाल सिंह, डाक्टर राममोहन आदि मौजूद रहे।