{"_id":"5a12dcc4be0bcb467d5f43ea21e15a91","slug":"the-meeting-raised-demands-of-the-disabled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में विकलांगों की उठाई गई मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में विकलांगों की उठाई गई मांगें
Thu, 09 Nov 2023 07:00 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:00 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। बुधवार को विकलांग एकता कमेटी की बैठक जेल तिराहा पर हुई। इसमें विकलांगों के लिए आवास एवं शौचालय निर्माण कराने पर चर्चा की गई। इसके बाद पदाधिकारियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्या निस्तारण की मांग की।
बैठक में जिलाध्यक्ष कुमोद श्रीवास्तव ने कहा कि कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को विकलांगजनों के लिए आवास और शौचालय निर्माण कराने की मांग की जा चुकी है। अभी तक उनकी मांग पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। बैठक में विकलांगों को योग्यता अनुसार नौकरी दिलाने, विकलांग पेंशन 300 से बढ़ाकर 1000 करने आदि मांगों पर भी जल्द सुनवाई की बात कही गई।
इस मौके पर आदेश कुमार, रहीस अहमद, मलिखान, बादशाह, जगमोहन, पन्नालाल, छत्रपाल, डाक्टर सुनील आदि मौजूद थे।