फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The lovers try to burn alive

प्रेमी युगल को जिंदा जलाने की कोशिश

Wed, 20 Apr 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Wed, 20 Apr 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
The lovers try to burn alive
पेड़ से बांधा, पुलिस ने पहुंचकर छुड़ाया - फोटो : अमर उजाला
थाना दन्नाहार क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रेमी युगल को बुधवार की शाम खेतों में आपत्तिजनक स्थिति में युवती की चाची ने पकड़ लिया। उसने ग्रामीणों और परिवारीजनों को सूचना दी। इसके बाद सभी ने मिलकर दोनों की पिटाई लगाई। यह नहीं पेड़ से बांधकर जिंदा जलाने की कोशिश भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को भीड़ से मुक्त कराया और गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन

थाना दन्नाहार क्षेत्र के एक गांव में शाम छह बजे प्रेमी युगल आपत्तिजनक स्थिति में लेटे हुए थे। बताया जाता है कि तभी युवती की चाची उसे तलाशती हुई वहां पहुंच गई। दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख उसने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर युवती के परिवारीजन और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आते ही उन्होंने दोनों की पिटाई शुरू कर दी। काफी देर तक सभी ने दोनों की पिटाई की। हालत गंभीर होने पर दोनों को पेड़ से बांध दिया। सूत्रों के अनुसार कुछ ग्रामीण दोनों को जिंदा जला देना चाहते थे। इसकी भनक लगते ही किसी ने थाने पर पुलिस को सूचना दी। मामले की जानकारी होते ही आनन-फानन में फोर्स गांव पहुंची। पुलिस के पहुंचने तक दोनों को घेरे बड़ी संख्या में लोग खड़े हुए थे। इस पर बड़ी मुश्किल से पुलिस ने भीड़ के चंगुल से प्रेमी युगल को बचाया। वहीं सूचना मिलने पर एएसपी दिगंबर कुशवाह स्वयं मौके पर पहुंच गए थे। इसके बाद दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए भेजा। लगभग साढ़े सात बजे दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों के अनुसार प्रेमी युगल रिश्ते में भाई-बहन बताए जा रहे हैं। देर रात खबर लिखे जा पुलिस मौके पर ही ग्रामीणों से पूछताछ कर रही थी। 
विज्ञापन

एएसपी दिंगबर कुशवाह ने बताया कि कुछ लोगों ने प्रेमी युगल को पकड़ा था। उनकी पिटाई की थी। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed