{"_id":"5c702b0fb80759b797556abda49fea8b","slug":"the-importance-of-the-camp-told-the-girls-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में बताया बेटियों का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में बताया बेटियों का महत्व
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले के इंटर कालेजों में चल रहे एनएसएस शिविरों में ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान एनएसएस स्वयंसेवियों ने ग्रामीणों को बेटियों का महत्व बताया।
श्रीगंगा सहाय कन्या इंटर कालेज की स्वयंसेवियाें ने नगला पीपल के रामबाग में जागरूकता रैली निकाली। इसमें पर्यावरण प्रदूषण और समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए जागरूक किया। छात्राओं ने बेटी बचाओ के नारे लगाए। साथ ही ग्रामीणों को बेटियों के महत्व के बारे में समझाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डाक्टर चंद्र मोहन सक्सेना ने संक्रामक रोगों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर महिला पतंजलि येाग समिति की राज्य प्रभारी श्रीदेवी राजपूत ने योगा और आयुर्वेद स्वदेशी से होने वाले लाभों के बारे में बताया। इस मौके कार्यक्रम अधिकारी ऊषा शाक्य, जल सिंह, अनुज सिंह, प्रमोद कुमार, रेखा दीक्षित आदि मौजूद थे। महावीर इंटर कालेज कुरावली में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य हरप्रसाद यादव ने किया। उन्होेंने कहा कि शिविर के माध्यम से समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने से स्वयंसेवी आगे आएं। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी विपिन यादव के नेतृत्व में स्वयंसेवियों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर बृजेश कुमार, संजीव राय, अनिल प्रताप, दिनेश बाबू, सतीश चंद्र आदि मौजूद थे।