{"_id":"75bf12a1db4dc325a8a96a112035416e","slug":"the-first-day-of-navratri-rush-of-devotees-thronging-temples-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र के प्रथम दिन नगर का माहौल देवीमय हो गया। देवी मां के मंदिरों में भोर की पहली किरण से देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। नगर के देवी मंदिरों में अल सुबह से ही दर्शन और हवन शुरु हो गए। नगर से लगभग तीन किलोमीटर दूर मैनपुरी-कुरावली मार्ग पर स्थित मां शीतला देवी मंदिर में सुबह 3:30 बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई। वहीं घरों में भी पूर्जा अर्चना की गई।
नवरात्र के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गई। नगर स्थित सभी देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं के बड़ी संख्या में पूजा अर्चना को पहुंचने के कारण हर मंदिर पर मेले जैसा नजारा देखने को मिला। सभी मंदिरों के बाहर पूजा अर्चना से संबंधित सामग्री की बिक्री को दुकानें लगी दिखी। दुकानों पर देवरत्न, नारियल, चुनरी, जौ, तिल, मिठाई एवं मां दुर्गा की आकर्षक मूूर्तियां, पोस्टर की बिक्री हुई। मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात था।
मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना के लिए सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों में गंगा जल, पुष्प, फल, धूप बत्ती आदि पूजन सामग्री के साथ पहुंचने लगे थे। मैनपुरी-कुरावली मार्ग स्थित मां शीतला देवी मंदिर पर श्रद्धालुओं की सर्वाधिक भीड़ रही। महिलाएं, पुरुष और बच्चों ने मंदिरों पर तीन बजे से ही पहुंचना शुरु कर दिया। श्रद्धालुओं ने उपवास रखा। मंदिरों में अधिक भीड़ होने के कारण श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना के लिए कतारबद्ध होना पड़ा। कचहरी रोड स्थित दुर्गा देवी मंदिर, गमा देवी, संतोषी माता मंदिर, देवी रोड स्थित दुर्गा मंदिर, नगर कोटिधाम आदि मंदिरों श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी। मंदिरों के साथ ही घरों में भी हवन पूजन, यज्ञ जैसे धार्मिक आयोजन हुए।
विज्ञापन
सोशल साइट्स पर दी गईं बधाईयां
नवरात्र की बधाई सोशल साइट्स पर भी खूब दी गईं। तरह-तरह के संदेश लोगों ने व्हाट्सएप और फेसबुक पर भेजे। संदेश भेजने का सोमवार से शुरू हुआ सिलसिला मंगलवार की देर शाम तक जारी रहा।