फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The fire in the city where you will find the water

शहर में हुआ अग्निकांड तो कहां से मिलेगा पानी

Tue, 10 May 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Tue, 10 May 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
The fire in the city where you will find the water
नलकूप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिले का दमकल विभाग पहले से ही उपकरणों और स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। ऐसे में सीमित संसाधनों के बीच नगर में अग्निकांड की किसी भी घटना को लेकर नगर पालिका के फायर हाइड्रेंट प्वाइंट जमींदोज हो चुके हैं। वहीं नौ नलकूप की स्थिति भी कुछ ठीक नहीं है। चार नलकूप से ही दमकल को पानी मिल सकता है। बाकी पांच नलकूप बदतर हालत में हैं। ऐसे में शहर में यदि कोई बड़ा हादसा होता है तो मुश्किल होगी। 
विज्ञापन


अप्रैल माह में आग ने जमकर तबाही मचाई है। दस सालों का रिकार्ड तोड़ते हुए 100 अधिक अग्निकांड हो चुके हैं। पर्याप्त संसाधन और स्टाफ के अभाव में दमकल विभाग काम तो कर रहा है लेकिन अगर नगर में कोई बड़ा हादसा होता है तो पर्याप्त फायर हाइड्रेंट प्वाइंट उपलब्ध नहीं हैं। नगर पालिका ने 11 फायर हाइड्रेंट प्वाइंट की जो सूची विभाग को सौंपी है उसकी जांच में सभी प्वाइंट जमीन के कई फीट नीचे दबे हुए हैं। इनसे पानी मिलना नामुमकिन है। वहीं किसी भी बड़ी घटना के समय नलकूपों का सहारा भी लिया जाए तो महज चार नलकूप ही काम कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त पांच नलकूप पर कपलिंग न होने से पानी का मिलना संभव नहीं है। 
विज्ञापन


नगर पालिका ने दमकल विभाग को जलस्त्रोत के बारे में उपलब्ध कराई गई सूची से दमकल विभाग की मुश्किल कम करने के बजाय बढ़ाने का काम किया है। विभागीय अधिकारी अब सोच रहे हैं कि हादसे के समय पानी की आवश्यक व्यवस्था किस तरह और कहां से की जाए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed