फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The cause of death remained poles Girasu

गिरासू खंभे बने मौत का कारण

Sun, 21 Aug 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Sun, 21 Aug 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
The cause of death remained poles Girasu
खंभे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर में लगे गिरासू खंभे कभी भी बड़े हादसे की वजह बन सकते हैं। भीड़ वाले इलाके में लोगों के सिर पर मौत नाच रही है। आए दिन हादसे भी होते रहते हैं लेकिन विभाग को इन्हें ठीक करने की सुध नहीं रहती है। 
विज्ञापन


बिजली की आपूर्ति देने के विभाग खंभे लगवाकर उन पर तार खिंचवाता है। इनके रखरखाव की जिम्मेदारी भी विभाग की ही होती है। नगर क्षेत्र में ही कई जगहों पर ख्ंाभे गिरासू हालत में हैं लेकिन इनकी ओर किसी भी अधिकारी का ध्यान नहीं
विज्ञापन

जा रहा है। राजा का बाग, नई मंडी, पंजाबी कालोनी वह स्थान हैं जहां रात दिन लोगों का आवागमन रहता है। यहां के खंभे गिरासू हाल में हैं। बेवर में नगर के लोगों ने गिरासू ख्ंाभों की शिकायत नगर पंचायत कार्यालय में की लेकिन अभी तक एस्टीमेट नहीं हो पाया है। मोहल्ला पुराना बाजार में भरथना चक्की वाली गली, इटावा रोड पर मामा वाली गली, शांति बिल्डिंग के समीप, मोहल्ला ब्रह्मनान में हरिशरण के मकान के पास, मोहल्ला ब्रहमनान में अनिल शाक्य के मकान से यासीन खान के मकान तक  नगर के अनिल कुमार, यासीन, इबरार, इक़बाल, अशोक कुमार, जयंत कुमार, अख्तर अली आदि ने डीएम से मांग की है कि गिरासू खंभों को तत्काल बदलवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी एसडीओ और जेई को क्षेत्र में सर्वे कराकर गिरासू खंभे चिन्हित कराए जाएंगे। चिन्हीकरण के बाद खंभों को तत्काल बदलवाया जाएगा। लापरवाही बरतने वाले अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- एके श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed