फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The cable was cut in the dark intersection area Bawant

केबिल कटने से अंधेरे में रहा भावंत चौराहा क्षेत्र

Sun, 12 Jun 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Sun, 12 Jun 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
The cable was cut in the dark intersection area Bawant
केबल कटी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भीषण गर्मी लोगों को रुला रही है ऊपर से फाल्ट तो कहीं उपकरण फुंकने से आए दिन बिजली कटौती और परेशान कर रही है। शनिवार की रात राधारमण रोड पर नाला खोदाई में जेसीबी से कटी केबिल से भावंत चौराहा क्षेत्र में पूरी रात अंधेरा रहा। पूरी रात लोग गर्मी से परेशान दिखे। रहे। कई जगह कटी केबिल दोपहर बाद ही जोड़कर आपूर्ति चालू की जा सकी।
विज्ञापन


गर्मी बढ़ने के साथ ही कई कारणों से कटौती बढ़ गई है। आए दिन कहीं फाल्ट हो रहे हैं तो कहीं उपकरण ही फुंक रहे हैं। शनिवार की रात नगर में राधारमण रोड सड़क किनारे पीडब्ल्यूडी विभाग जेसीबी से नाला की खोदाई करा रहा था तभी रात करीब 11 बजे खोदाई के दौरान अंडरग्राउंड केबिल तीन जगह से कट गई। केबिल कटते ही भांवत चौराहा क्षेत्र में अंधेरा छा गया। विभाग के कर्मचारियों ने तुरंत ही आपूर्ति बंद कर दी। परेशान लोगों ने जब सब स्टेशन पर संपर्क किया तो पता चला केबिल कटने के कारण आपूर्ति बंद की गई है। लोग रात भर गर्मी से परेशान रहे।
विज्ञापन


रविवार सुबह बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि केबिल कई स्थानों पर कटी है। कर्मचारियाें ने काम शुरू किया। इस बीच भावंत चौराहा क्षेत्र के कई लोग भी वहां पहुंच गए। काफी देर तक मशक्कत करके दोपहर बाद ही कर्मचारी आपूर्ति चालू कर सके। राघवेंद्र चौहान, रुपेंद्र राठौर, बीके राठौर, विनय कुमार, आशुतोष पांडेय, अनुराग पांडेय, नेकसे गुप्ता, शेखर चक, प्रवीन अवस्थी आदि ने कटौती रोके जाने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकनिर्माण विभाग द्वारा नाला की खोदाई कराने से बिजली की अंडर ग्राउंड केबिल कट जाती है। इससे विभाग को नुकसान होता है। उपभोक्ताओं को भी अकारण परेशान होना पड़ता है। इस संबंध में पहले भी कई बार लोक निर्माण विभाग और नगर पालिका को लिखा जा चुका है। 
- एके श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता विद्युत 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed